Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत कार्ड योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत गरीब परिवार आते है उसके लिए इस योजना को सरकार ने शुरू की है | आयुष्मान कार्ड गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाता है इस योजना के तहत लाभुकों को 5 लाख तक का फ्री इलाज करवाने की सुविधा मिलती है |
आज के समय में हर कोई बीमारी के इलाज के लिए काफी पैसे खर्च करते है लेकिन कुछ लोन ऐसे भी होते है जो बीमारी के इलाज के लिए पैसा खर्च नहीं कर पाते है | ऐसे लोगो के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू की है | अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार के सदस्यों की जानकारी
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्रता
- परिवार का आधार कार्ड होना आवश्यक है और परिवार का वार्षिक आय रूपए 120 लाख से कम होनी चाहिए |
- आयुष्मान भारत योजना से जुड़े गरीबीकी रेखा के अनुसार योजना के लक्ष्य जनसंख्या के आधार पर तय किए गए है |
- लाभुक के पास राशन कार्ड होना चाहिए |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसके आधिकारिक वेबसाइट PMJAY पर जाना होगा |
- अब होम पेज पर आपको Register Yourself & Search Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको मांगी गई जानकारी भरना होगा जैसे की राज्य का नाम, जिले का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लिंक इत्यादि सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और होम पेज पर आपको Register/Sign ऑप्शन पर क्लिक करे लॉगिन कर लेना है |
- अब आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और ओटीपी वेरिफाई करना है |
- उसके बाद आपके सामने आपके गांव के लाभार्थी की सूचि खुल जाएगी जिसमे आपको अपना नाम सर्च करना है और व्यू ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- आप आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान भारत कार्ड बना सकते है, उसके बाद आपको यहां अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और Get Details के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको पूछी गई जानकारी भरना होगा जैसे की अपना नाम, लिंग, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, पता, पिन कोड |
- उसके बाद Authenticate के ऑप्शन को सेलेक्ट कर Get OTP पर क्लिक करना है और नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आयुष्मान कार्ड का आवेदन पूरा हो जाएगा और 4 से 5 दिन के अंदर आपका कार्ड Approved हो जाएगा और उसके बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक का फ्री इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |