Bank Account Me Mobile Number Link |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है तो आपको बहुत सी परेशानी उठानी पड़ सकती है क्योकि आपके बैंक खाते में जैसे आधार कार्ड को लिंक करना जरुरी होता है उसी प्रकार आपको अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नंबर को जल्द से जल्द लिंक करवा लेना चाहिए | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरुरी है ?
- यदि आपके बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक रहता है तो समय – समय पर आपको बैंक ट्रांसेक्शन का मैसेज आता रहता है |
- बैंक ट्रांसेक्शन एसएमएस अलर्ट मोबाइल नंबर पर रहने से यह फायदा है की जब कभी भी किसी प्रकार का Suspicious Transaction होगा उसका अलर्ट आपको तुरंत मोबाइल पर मिल जाएगा |
- अगर आपके बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक रहेगा तभी आप यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकते है |
- कभी भी आपके बैंक खाता से किसी प्रकार का फ्रॉड हो जाता है तो इसकी जानकारी आपको तुरंत मिलेगी जिसकी शिकायत आप बैंक ब्रांच और थाना में कर सकते है |
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप बैंक शाखा में जाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको बैंक से मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेना होता है |
- फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसमे आपको सबसे पहले दिनांक दर्ज करना होगा और उसके बाद फोर्मे में बैंक अकाउंट नंबर भरना होगा |
- उसके बाद आप जिस मोबाइल नंबर को अपने बैंक खाते से लिंक करना चाहते है उस मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा |
- इस तरह से आपका फॉर्म भर जाएगा जिसके बाद खाता धारक को अपने हस्ताक्षर कर फॉर्म को बैंक के कर्मचारी के पास जमा कर देना होगा |
- उसके बाद एक सप्ताह के अंदर आपके बैंक खाते में आपका मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा |
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक चेक कैसे करें ?
- बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक के ऑफिशल वेबसाइट या मोबाइल बैंकिंग ऐप को खोलना होगा |
- उसके बाद आपको अपना यूजर आईडी/ Customer ID और Password या MPIN से लॉगिन कर लेना होगा |
- अब आपको My Profile / Profile / Personal Details के ऑप्शन पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको Contact Details या Registered Mobile Number ऑप्शन को चुनना होगा |
- अब स्क्रीन पर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर दिखाई दे सकता है |
- उसके बाद सुरक्षा के कारण बैंक मोबाइल नंबर के कुछ अंक छिपाकर भी दिखा सकता है |
अगर ऑनलाइन मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देता है तो आपको बैंक की शाखा या आधिकारिक कस्टमर केयर से संपर्क करके जानकारी प्राप्त करना होगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी जानकारी दिए है की बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने बैंक खाता में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है और चेक भी कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |