Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को दिया जाने वाला स्वास्थ्य कार्ड है | इसके माध्यम से पात्र लाभार्थी योजना में शामिल हॉस्पिटल में सूचीबद्ध इलाज का लाभ कैशलेस तरीके से ले सकते है | आधार कार्ड के मदद से लाभार्थी की पहचान और ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card आधार कार्ड से

आयुष्मना कार्ड का उद्देश्य क्या है ? 

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा यह योजना चलाया गया था | इस योजना के तहत सरकार का यह उद्देश्य है की कोई भी गरीब परिवार अपने स्वास्थ्य के कारण किसी भी तरह की परेशानी न हो | गरीब परिवार को अपने स्वास्थ्य के लिए कोई भी पैसे नहीं होते और कभी कभी ऐसे भी समय आ जाते है की उनके पास कोई भी पैसा न हो लेकिन उनके परिवार गरीबी से एवं बीमारी से जूझ रहे है और बीमारी का इलाज करना के लिए उनके पास नहीं है तो आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाकर फ्री में 5 लाख तक का इलाज करवा सकते है |

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. परिवार के सदस्यों की जानकारी

दस्तावेजों की आवश्यकता लाभार्थी की स्थिति और आवेदन के तरीके के अनुसार अलग – अलग हो सकती है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के सरकारी अस्पताल या सीएससी सेंटर पर जाना होगा |
  2. उसके बाद आपको वहां पर बोलना होगा की हमें आयुष्मान कार्ड बनवाना है और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले वह आपक SECC लिस्ट में नाम चेक करना होगा |
  3. SECC लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या राशन कार्ड संख्या मांग सकते है |
  4. जैसे ही SECC लिस्ट में आपका नाम मिल जाता है तो उसके बाद आपको आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर देना है |
  5. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड की आवश्यकता जरुरी होगा |
  6. उसके बाद 1 से 2 दिन या कभी कभी तुरंत भी आयुष्मान कार्ड बन जाते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सकते है |

आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या है ? 

  1. पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है |
  2. हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले कई उपचारो का खर्च योजना के तहत कवर किया जाता है |
  3. गंभीर बीमारियों और सर्जरी के इलाज में आर्थिक मदद मिल सकती है और इलाज के समय कई निर्धारित चिकित्सा खर्च योजना में शामिल होते है |
  4. पात्र लाभार्थी देश भर में योजना से जुड़े हॉस्पिटल में उपचार करा सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक का फ्री इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |