Aadhar Card Me Mobile Number Link : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन आवेदन करके अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | आप सभी जानते है की आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं होता है और आधार कार्ड के माध्यम से अगर ऑनलाइन किसी काम को करते है तो उसमे आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी होता है तभी आप कोई काम कर पाएंगे | इसकी आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए दस्तावेज 

आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए ज्यादा दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होती है | इसके लिए आपको निम्नलिखित चीजे जरुरी है –

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. बायोमेट्रिक सत्यापन

मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अलग से पहचान प्रमाण या पते का प्रमाण देना सामान्यतः जरुरी नहीं होता है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको आधार विभाग के ऑफिशियल UIDAI पोर्टल पर जाना होगा |
  2. ऑफिशल पोर्टल पर आने के बाद आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  3. उसके बाद आपको Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  4. अब आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है और Send OTP के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और Submit OTP & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद आपको अपडेट आधार के ऑप्शन के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  7. अब आपको अपना नाम और आधार नंबर दर्ज करना है एवं मोबाइल नंबर लिंक ऑप्शन पर क्लिक करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  8. क्लिक करने के बाद आपका सभी जानकारी देखने को मिल जाएगा जिनमे आपको अपने सभी जानकारी को चेक कर लेना है और Save & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  9. उसके बाद आपका सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा और अब आपको अपॉइंटमेंट बुक करना है |
  10. अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको Book Appointment के ऑप्शन पर कर देना है |
  11. बुक अपॉइंटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने एरिया का पिन कोड दर्ज करना है और Get Details के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  12. अब आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का नाम और एड्रेस देखने को मिल जाएगा |
  13. उसके बाद आपको बुक अपॉइंटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपने अनुसार निर्धारित थिति एवं समय का चयन करना है |
  14. उसके बाद निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर देना है |
  15. भुगतान होने के बाद आपक सफलतापूर्वक आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक के लिए आवेदन हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |