PNB Bank Se Personal Loan Kaise Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों देश के जाने माने सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा अपने खाता धारको को बिना किसी गारंटी के पर्सनल लोन मिलने की सुविधा शुरू कर दी गई है | अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के खाता धारक है तथा बैंक के साथ आपकी लेनदेन अच्छी है तो आप बहुत ही आसानी से पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

पीएनबी बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक स्टेटमेंट पिछले 6 महीने का
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर को ओपन करना है |
- उसके बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके PNB ONE लिखकर सरच करना है और आपको इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस पीएनबी वन एप्लीकेशन को ओपन करना है और उसके बाद More के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करते ही आपको विभिन्न प्रकार की सभी सर्विस देखने को मिलेंगे |
- अब इन्ही सभी सर्विस में से आपको एक Pre-Approved Personal Loan का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अगर अगर आप लोन के लिए एलिजिबल होंगे तो आपके सामने पर्सनल लोन आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको लोन अप्रूवल अमाउंट राशि देखने को मिलेगा |
- उसके बाद लोन राशि प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड नंबर तथा आधार ओटीपी के माध्यम से केवाईसी पूरा करना होगा |
- केवाईसी पूरा होने के बाद तुरंत आपके पंजाब नेशनल बैंक खाते में लोन अप्रूवल राशि क्रेडिट कर दिया जाएगा |
- अब इस लोन राशि के मदद से आप अपने सभी जरुरत को पूरा कर सकते है जिसे जरुरी कार्य के लिए आपने पर्सनल लोन लिया है |
पीएनबी बैंक पर्सनल लोन लेने के फायदे
- पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से पर्सनल लोन लेने के इच्छुक है तो सबसे बड़ा फायदा है की आपको बहुत ही आसानी से बिना कोई एजेंट के लोन मिल जाएगा |
- आप अपने इच्छा अनुसार पंजाब नेशनल बैंक ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दे सकते है |
- पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से पर्सनल लोन लेने के लिए आपको बहुत ही आसानी से लोन मिलने की सुविधा उपलब्ध कराइ गई है |
- पीएनबी बैंक के माध्यम से पर्सनल लोन मिलने वाली राशि 15 दिन के अंदर आपके बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से पंजाब नेशनल बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |