Aadhar Card Se PhonePe Account Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से फोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों आधार कार्ड के मदद से फोन पे अकाउंट बनाना एक आसान डिजिटल प्रक्रिया है | इसके माध्यम से आप अपने बैंक खाते को फोन पे से जोड़कर ऑनलाइन पैसे भेज और प्राप्त कर सकते है | इसके लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर होना जरुरी है | आधार आधारित यूपीआई सुविधा के मदद से बिना एटीएम या डेबिट कार्ड के भी यूपीआई पिन सेट कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

आधार कार्ड फोन पे बनाने के विशेषताएं
- आपके पास आपका आधार कार्ड होना चाहिए और आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- आपके बैंक अकाउंट से भी मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- आप जिस स्मार्टफोन में फोन पे यूपीआई अकाउंट बनाना चाहते है उसमे आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर वाला सिम कार्ड होना चाहिए |
आधार कार्ड से फोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से फोन पे अकाउंट बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से फोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर से PhonePe App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस फोन पे ऐप को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके OTP Verification करना होगा जिसके बाद आपके सामने इसका डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा |
- अब यहां पर आपको Add Bank Account का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा |
- अब यहां पर आपको अपने बैंक का चयन करके अपने बैंक खाते को लिंक करने के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होगी और जल्द ही समाप्त हो जाएगी जिसके बाद आपको एक मैसेज देखने को मिलेगा |
- उसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा और अब यहां पर आपको SET PIN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको यहां पर नीचे के तरफ ही Authenticate Using Aadhar Number का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको Aadhar Number Linked With Bank पर क्लिक करके आधार कार्ड के शुरू के 6 अंको को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपको OTP Verification करना होगा और अब आपके सामने पिन सेट पेज खुलकर आ जाएगा |
- अब यहां पर आपको अपना मनचाहा यूपीआई पिन सेट कर लेना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- इस प्रकार से आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन सेट कर पाएंगे और इसका लाभ प्राप्त कर पाएंगे |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से फोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से फोन पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |