Ayushman Card Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप सभी लोगो को जानकारी देंगे की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों अब आप आयुष्मान कार्ड अपने घर बैठे ही खुद से ऑनलाइन बनवा सकते है और सरकार के तरफ से मिलाने वाली अस्पताल में 5 लाख तक का फ्री इलाज का लाभ उठा सकते है | आप अपना और अपने परिवार के किसी भी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना पाएंगे | इसके पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आयुष्मान कार्ड क्या है ?
आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसे राष्ट्रिय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत के द्वारा आयुष्मान भारत योजना /PMJAY के अंतर्गत जारी किया गया है | आयुष्मान कार्ड में 12 अंक का एक यूनिक नंबर होता है जिसके मदद से लाभार्थी परिवार आयुष्मान कार्ड हॉस्पिटल लिस्ट में शामिल किसी भी अस्पतालों में जाकर 5 लाख तक का फ्री इलाज करा सकते है | इस कार्ड में परिवार के मुखिया का नाम और उसके परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भी शामिल होती है |
PMJAY भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक स्वास्थ्य बिमा योजना है जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बिमा प्रदान किया जाता है अगर आपका परिवार भी आर्थिक रूप से कमजोर है और बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आता है तो आप भी आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है |
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
दोस्तों अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज चाहिए :-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा |
- आधिकारिक पोर्टल पर आने के बाद आपको लाभार्थी के ऑप्शन को चयन कर अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और उसके बाद में आॉथ मोड़ चयन कर ओटीपी और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- लॉगिन करने पर आपको योजना, राज्य, उप- योजना, जिला और विकल्प द्वारा खोजें यह हमारे आधार का चयन है तो आधार संख्या को दर्ज करके खोज के बटन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने परिवार के सभी सदस्यों की सूचि यानि की आयुष्मान कार्ड की लिस्ट आ गई है जिसमे आपको सभी जानकारी मिलेगी |
- परिवार के सदस्य भी अगर आप आयुष्मान आई कार्ड बनवाना चाहते है तो अपना कार्ड स्टेटस चेक करना होगा और ई केवाईसी के आइकन पर क्लिक करना होगा |
- अब यहां पर आपको आधार ऑथेंटिकेशन करना है आधार और मोबाइल ओटीपी डालकर ऑथेंटिकेट करना है |
- जिस भी सदस्य का कार्ड सामने आता है उसकी जानकारी और मिलान स्कोर आपका आ जाएगा |
- उसके बाद आपके स्क्रीन पर ई केवाईसी पूरा हो जाएगा इसका मैसेज आ जाएगा |
- उसके बाद आपको कुछ दिन बाद फिर से कार्ड स्टेटस चेक करना होगा अप्रूवल होने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे |
आयुष्मान कार्ड का लाभ क्या है ?
दोस्तों जब आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है तो आप आयुष्मान भारत योजना के तहत हर साल 5 लाख रूपए तक का फ्री इलाज करा सकते है | यह फ्री इलाज उन अस्पतालों में उपलब्ध है जो इस योजना में पंजीकृत है | इन अस्पतालों में मित्र हेल्प डेस्क होती है जहा पर आपको अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होता है और उसके बाद आप री इलाज का लाभ उठा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों उम्मीद करता हूँ की यह जानकारी आप सभी लोगो को पसंद आया होगा ऐसी ही जानकारी पाने के लिए आप हमारे इस वेबसाइट के साथ जुड़े रहे और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |