Aadhar Card Bank Account Se Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप सभी लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें | दोस्तों सभी बैंकिंग सेवाओं तक ऑनलाइन पहुंचने के लिए और प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण, छात्रवृति और पेंशन जैसे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलइनन लेने के लिए आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन अभी तक बहुत सारे नागरिक को इसके द्वारा मिलाने वाले लाभों की जानकारी ही नहीं है |
यदि आपका भी आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो आपको आगे चलकर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है | लेकिन अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की कैसे आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते है | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के फायदे क्या है ?
- बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक होने से खाता खोलने की प्रक्रिया आसान हो जाती है और न्यूनतम दस्तावेज सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकता है |
- विभिन्न सरकारी पेंशन, कल्याण निधि, छात्रवृति आदि के लिए आवेदन की प्रक्रिया आसान हो जाती है |
- इसमें बैंक अकाउंट अधिक सुरक्षित हो जाता है और देश में कही से भी खाताधारकों तक पहुँच प्राप्त की जा सकती है |
- आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से सरकारी लाभ आसानी से मिल जाते है |
इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आधार को बैंक खाते से ऑनलाइन कैसे लिंक करें ?
इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग साइट पर लॉगिन करें |
- अपने बैंक अकाउंट से आधार लिंक के टैब पर जाना होगा |
- लिंक किया जाने वाला खाता चुनना होगा और अपने आधार कार्ड के नंबर को भरकर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके स्क्रीन पर आपके मोबाइल नंबर के आखिरी के दो अंक दिखाई देंगे |
- आपको एसएमएस पर लिंक करने के अपने अनुरोध की स्थिति प्राप्त होगी |
आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से कैसे लिंक किया जाए इसकी प्रक्रिया एक बैंक से दूसरे बैंक में थोड़ी भिन्न हो सकती है लेकिन मोठे तौर पर बुनियादी चरण सामान रहते है |
एटीएम में बैंक खाते को आधार से लिंक करें ?
- सबसे पहले आप सभी को अपने बैंक के एटीएम पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट से जुड़े डेबिट कार्ड को डालकर पिन दर्ज करना होगा |
- अब आपके स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन नजर आएँगे इनमे से आपको आधार लिंक के ऑप्शन को चयन करना होगा |
- चयन करने के बाद आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा |
- इस प्रकार से आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा |
मोबाइल ऐप से बैंक खाते को आधार से लिंक करें ?
- सबसे पहले आपको अपने बैंक का ऐप डाउनलोड करना होगा |
- आपको पंजीकरण करना होगा और फिर लॉगिन करना होगा |
- बैंकिंग ऐप के आधारपर आपको एक टैब ” सेवा अनुरोध ” या अनुरोध दिखाई देगा |
- उसके बाद आपको एक टैब दिखाई देगा जिसमे लिखा होगा ” आधार लिंक करें ” या आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करें |
- लिंकिंग ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपसे पूछा जाएगा की आप अपने आधार कार्ड को किस खाते से लिंक करना चाहते है ( अगर आपके पास एक से अधिक खाते है तो ) | आप जिस खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करना चाहते है उस पर आपको क्लिक करना होगा |
- जहां आवश्यक हो वहां पर आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को भरना होगा |
- “पुष्टि करें” , अपडेट या प्रदर्शित होने वाले किसी अन्य विकल्प पर क्लिक करना होगा | आपके बैंक अकाउंट के साथ आपका आधार कार्ड लिंक अब आपके बैंक के मोबाइल ऐप के माध्यम से पूरा हो जाएगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |