Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान कार्ड भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को दिया जाता है | इस कार्ड के मदद से पात्र परिवारों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रति परिवार हर साल 5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिल सकता है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड का उद्देश्य क्या है ? 

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा यह योजना चलाया गया था | इस योजना के तहत सरकार का यह उद्देश्य है की कोई भी गरीब परिवार अपने स्वास्थ्य के कारण किसी भी तरह की परेशानी न हो | गरीब परिवार को अपने स्वास्थ्य के लिए कोई भी पैसे नहीं होते और कभी – कभी ऐसे भी समय आ जाते है की उनके पास पैसा न हो लेकिन उनके परिवार गरीबी से एवं बीमारी से जूझ रहे हो | वैसे गरीब परिवार आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवा कर फ्री में 5 लाख तक का इलाज करवा सकते है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. परिवार पहचान संबंधी दस्तावेज

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आयुष्मान भारत के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको Beneficiary का ऑप्शन चुनना होगा और अपने मोबाइल नंबर के सहायता से लॉगिन करना है |
  3. अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा |
  4. उसके बाद आपको अपना राज्य, जिला और योजना चुनना होगा | फिर आधार कार्ड या उपलब्ध अन्य जानकारी से लाभार्थी सूचि में अपना नाम खोजना है |
  5. अगर आपका नाम सूचि में है तो अपना नाम चुनकर ई केवाईसी का ऑप्शन चुनना होगा |
  6. उसके बाद आधार कार्ड के माध्यम से ओटीपी या उपलब्ध सत्यापन विधि से अपनी पहचान सत्यापित करना होगा |
  7. अब आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन जमा करना है | अगर अतिरिक्त सत्यापन या मंजूरी जरुरी है तो उसके पूरा होने का इंतजार करना है |
  8. कार्ड स्वीकृत होने के बाद पोर्टल पर उपलब्ध डाउनलोड कार्ड ऑप्शन से अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर लेना है |

केवल आधार कार्ड होने से आयुष्मान कार्ड बनना निश्चित नहीं है इसके लिए योजना की पात्रता पूरा करना और लाभार्थी सूचि में नाम होना जरुरी है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और 5 लाख का फ्री इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |