Aadhar Card Bank Account Se Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें | दोस्तों सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अब आपके बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करना जरुरी कर दिया है चाहे आपका खाता किसी भी बैंक में क्यों न हो | सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अगर आप अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक नहीं करते है तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा और अगर आपका बैंक अकाउंट बंद हो जाता है तो इससे आपको बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और आप सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएगे |
अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड को एप बक खाते से लिंक नहीं किया है तो आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन अपना आधार कार्ड अपने बैंक खाते से लिंक कर सकते है | बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कराने के लिए आपको बैंक जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी | दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कैसे आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते है | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप भी अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना चाहते है तो आप नेट बैंकिंग, एटीएम, ऑफिशियल वेबसाइट इन सभी के माध्यम से अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते है |
नेटबैंकिंग के द्वारा आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से नेट बैंकिंग के द्वारा लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- नेट बैंकिंग के द्वारा आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको नेट बैंकिंग के अकाउंट पर लॉगिन करना होगा और उसके बाद आपको सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपडेट आधार विध ई अकाउंट के ऑप्शन का चयन करना होगा |
- अब आपने जो लॉगिन आईडी बनाते समय जो भी पसवर्ड दर्ज किये है आपको उस पासवर्ड को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको ड्रॉपडाउन में जाकर सीआईएफ नंबर का चयन करना होगा |
- अब आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा | लिंक होने के बाद आपकी पुष्टि के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा |
एटीएम के माध्यम से आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करें ?
- आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने बैंक शाखा के नजदीकी एटीएम में जाना होगा |
- उसके बाद आप सभी को अपने एटीएम कार्ड को स्वाइप करना होगा और उसके बाद आपको अपना पिन दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपको सर्विस रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना hoga|
- आपको आधार रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिख जाएगा आपको उस पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको अपने अकाउंट के प्रकार को चुनना होगा करेंट या सेविंग और फिर आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा |
- अब आपके आधार कार्ड के नंबर को कन्फर्म करने के लिए दुबारा से दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा फिर आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा |
आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद आपको लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा |
- उसके बाद लॉगिन पोर्टल पर आकर आपको अपने यूजर नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- इसके अतिरिक्त आपको ऑफलाइन प्रक्रिया पूरा करने के लिए अपने बैंक शाखा का दौरा करने की आवश्यकता हो सकती है |
- एक बार लॉगिन होने के बाद “आधार लिंकिंग” के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर लेना होगा |
- अपने 12 अंक के आधार कार्ड नंबर को उस खास फिल्ड में सटीकता से दर्ज करना होगा |
- स्क्रीन पर प्रदर्शित आधार कार्ड विवरण की सावधानी से समीक्षा करें और सुनिश्चित करें की वे आपके बैंक अकाउंट की जानकारी के साथ मेल खाते है |
- आपको अपने आधार कार्ड से लिंक अपने मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा | आपको अपनी पहचान की पुष्टि के लिए इस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- ओटीपी को सफलतापूर्वक सत्यापित करने के बाद आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा | आपको पुष्टि सन्देश प्राप्त होगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से को अपने बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |