Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जान आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड जारी किये जाते है | प्रत्येक आयुष्मान कार्ड पर प्रतिवर्ष 5 लाख रूपए तक का फ्री उपचार उपलब्ध कराया जाता है | नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आसान किया गया है |

देश का प्रत्येक नागरिक आयुषमन भारत की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बना सकता है | अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आयुष्मान कार्ड बनवा सके और इसका लाभ उठा सके | इसके लिए आप सभी को आज के इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |  

Aadhar Card आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

दोस्तों आयुष्मान कार्ड एक गोल्डन कार्ड है जिसके तहत किसी भी प्राइवेट सूचीबद्ध हॉस्पिटल में आप 5 लाख रूपए तक का फ्री इलाज करवा सकते है | देश के जो भी इच्छुक लोग अपना गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते है तो वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | केंद्र सरकार के तरफ से आयुष्मान लाभार्थी सूचि जारी की जाती है | जिस भी लाभरहियो को सूचि में नाम होता है उन्हें 5 लाख रूपए तक की इलाज की सुविधा दी जाती है |

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड 
  2. राशन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. पासपोर्ट साइज फोटो

आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Beneficiary के ऑप्शन को चुनकर मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और उसके बाद में Auth Mode को चुनकर OTP और कैप्चा कोड को डालकर लॉगिन कर देना होगा |
  3. लॉगिन करने के बाद आपको Scheme, State, Sub-Scheme, District और Search By ऑप्शन चुनना है | यहां हमने आधार चुना है तो आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करके आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपके सामने आपके परिवार के सभी सदस्यों की सूचि यानि की आयुष्मान कार्ड की लिस्ट आ जाएगी जिसमे आपको सभी जानकारी मिलेगी |
  5. परिवार के जिस भी सदस्य का आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो आपको उसका कार्ड स्टेटस चेक करना होगा और EKYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. अब यहां पर आपको ऑथेंटिकेशन करना होगा | आधार और मोबाइल ओटीपी को दर्ज करके Authenticate पर आपको क्लिक करना होगा | आप जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाने जा रहे है उसकी जानकारी और Matching Score आपके सामने आ जाएंगे |
  7. अब यहां पर आपको मोबाइल और सदस्य की जानकारी दर्ज करनी होगी और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | 
  8. अब आपके स्क्रीन पर EKYC Completed का मैसेज आएगा और उसके बाद आपको कुछ दिनों के बाद फिर से अपना कार्ड स्टेटस चेक करना होगा | Approved होने के बाद आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |