Bank Account Se Aadhar Card Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कैसे करें | दोस्तों केंद्र सरकार के द्वारा बैंक अकाउंट में आधार कार्ड को लिंक करना जरुरी कर दिया गया है और इस प्रक्रिया को पूरा कर लेने से नागरिको को बहुत से लाभ प्राप्त होंगे | केंद्र सरकार के द्वारा बहुत सी ऐसी सुविधाएं जारी की जाती है जिसका लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय आवेदक के बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक होना बहुत जरुरी होता है |
यदि कोई नागरिक किसी कारणवश अपना आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं करवा पाता है तो उसका बैंक अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं रहेगा | इसलिए बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करना जरुरी है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करवा सके | लेकिन इसके लिए आप सभी को इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट के साथ ऑनलाइन लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होने पर लॉगिन की प्रक्रिया को आपको पूरा करना होगा |
- इसके लिए लॉगिन पोर्टल पर आकर यूजर नाम, कैप्चा कोड और पासवर्ड को दर्ज करना होगा और लॉगिन के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- इसके अतिरिक्त आपको ऑफलाइन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने बैंक शाखा का दौरा करने की आवश्यकता हो सकती है |
- एक बार लॉगिन होने के बाद “आधार लिंकिंग” के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा | अपने 12 अंकीय आधार नंबर को उस खास फिल्ड में सटीकता से दर्ज करना होगा |
- उसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित आधार कार्ड के विवरणों की सावधानी से समीक्षा करना होगा और सुनिश्चित करना होगा की वे आपके बैंक अकाउंट की जानकरी के साथ मेल खाते है
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड से जुड़े अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड प्राप्त होगा | आपको अपनी पहचान की पुष्टि के लिए इस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- ओटीपी को सफलता पूर्वक सत्यापित करने के बाद आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा | आपको पुष्टि सन्देश प्राप्त होगा |
बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करें ऑफलाइन ?
- बैंक अकाउंट के साथ आधार कार्ड को लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपनी बैंक शाखा में आधार कार्ड की फोटो कॉपी को लेकर जाना होगा और वहां से इस प्रक्रिया से संबंधित आवेदन फॉर्म को लेना होगा |
- उसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी जाने वाली सभी जानकारी को भरना होगा और अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर देना होगा |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको इस आवेदन पत्र को अपने बैंक में जमा कर देना होगा |
- अब आधार कार्ड का वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट के साथ लिंक कर दिया जाएगा |
- उसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको बैंक के तरफ से लिंक से संबंधित मैसेज उपलब्ध करा दिया जाएगा |
- इस प्रकार से आपकी यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानकारी दिए है की बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट के साथ अपने आधार कार्ड को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |