Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड जारी किये जाते है | प्रत्येक आयुष्मान कार्ड पर प्रति साल 5 लाख रूपए तक का फ्री उपचार कराया जा है | नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है |
देश का प्रत्येक नागरिक आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बना सकता है | अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है अपने आधार कार्ड से तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सके और इसका लाभ भी प्राप कर सके | लेकिन इसके लिए आप सभी को आज के इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आयुष्मान कार्ड क्या है ?
दोस्तों आयुष्मान कार्ड एक गोल्डन कार्ड है जिसके तहत किसी भी प्राइवेट सूचीबद्ध हॉस्पिटल में आप 5 लाख तक का फ्री इलाज करवा सकते है | देश के जो भी इच्छुक लोग अपना गोल्डन कार्ड बनवाना चाहे है वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है | केंद्र सरकार के तरफ से आयुष्मान लाभार्थी सूचि जारी की जाती है | जिन भी लाभार्थियों का नाम सूचि में होता है उन्हें 5 लाख रूपए का इलाज की सुविधा दी जाती है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना होगा और वहां पर “Ayushman App” लिखकर सर्च करना होगा और उसे डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा और Login Section में जाकर Beneiciary का ऑप्शन चुनना होगा |
- उसके बाद आपको आधार बेस्ट ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा | इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपको अपनी जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों की जानकारी दिखाई देगी |
- अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी को दर्ज करना होगा और फिर सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने राशन कार्ड से जुडी सभी सदस्यों की जानकारी आ जाएगी | आप जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है उसके नाम के आगे Action के साथ ई केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा | इसमें आपको अपनी सभी जानकारी को सही से भरना होगा |
- अब आपको तत्कालीन फोटो अपलोड करना होगा और उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |