PM Awas Yojana Ke List Me Nam Check Kare : पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे करें ?

PM Awas Yojana Ke List Me Nam Check Kare | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें | दोस्तों जैसा की आप सभी जानते है की प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है | इस योजना का उद्देश्य कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को एक मजबूत और पक्का घर प्रदान करना है | सरकार देश भर में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो के लिए समय – समय पर विभिन्न योजनाएं लती रहती है |

इसमें आर्थिक सहायता, रोजगार के अवसर और विकास योजनाएं शामिल है ताकि जनता और देश दोनों का विकास हो सके | अगर आपका नाम अभी तक PMAY-G लिस्ट में नहीं आया था तो घबराने की जरुरत नहीं है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम देख सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

PM Awas पीएम आवास योजना

पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ? 

दोस्तों अगर आप पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी की प्रधानमंत्री वेबसाइट अपने मोबाइल में ओपन करना होगा |
  2. प्रधानमंत्री आवास योजना आधिकारिक वेबसाइट ओपन करने के लिए गूगल ओपन करना होगा और सर्च करना होगा PMAYC Gramin सर्च करना होगा |
  3. जिसके बाद प्रधामंत्री आवास योजना आधिकारिक वेबसाइट पर खुल जाएगा | इसके होम पेज पर आपको 3 लाइन मेनू वाला ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको Awassoft वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. अब यहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे रिपोर वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा और फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा | यहां लिस्ट ओपन हो जाएगा जहा पर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देगा |
  6. लिस्ट में आने के बाद आपको आपको एक Beneficial For Verification का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  7. फिर आपके सामने डिटेल सेलेक्ट करने का ऑप्शन आ जाएगा | सबसे पहले आपको अपने स्टेट का नाम सेलेक्ट करना होगा |
  8. फिर आपको अपना जिला सेलेक्ट करना होगा और फिर अपना ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना होगा और फिर आपको अपने पंचायत का नाम सेलेक्ट करना होगा |
  9. वर्ष 2024-2025 सेलेक्ट करना होगा | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पहले ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा और फिर आपको कैप्चा कोड टाइप करना होगा |
  10. पीएम आवास योजना साइड पर जाना होगा और कैप्चा टाइप करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  11. क्लिक करने के बाद पीएम आवास योजना का लिस्ट आ जाएगा | यहां पर कुछ लोगो का नाम दिखाई देगा सभी लोगो का नाम देखने के लिए |
  12. डाउनलोड पीडीएफ पर क्लिक करना होगा फिर आपके सामने आपके पंचायत का पूरा लिस्ट आ जाएगा | लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते है |
  13. इस प्रकार से आप आसानी से पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |