Aadhar Card Se Mobile Number Link Kaise Kare : आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Se Mobile Number Link Kaise Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी को पता होगा की भारत के नागरिको के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज में से एक माना जाता है | क्योकि आज के समय में आधार कार्ड के बिना किसी भी प्रकार का काम संभव नहीं है ऐसे में आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरुरी होता है |

अगर आपके भी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप किसी भी प्रकार का सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे | अगर आप अपने आधार कार्ड से अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से आधार कार्ड से अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सके और इसका लाभ उठा सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और यहां आपको होम पेज पर Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  2. क्लिक करने के बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आ जाएंगे, मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Mobile No. Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको Select City/Location के ऑप्शन के अंदर अपने एरिया में उपलब्ध आधार सेवा केंद्र को सेलेक्ट करना होगा और उसके बाद आपको Proceed To Book Appointment पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आप जो मोबाइल नंबर डालना चाहते है उसे ऐड करना होगा और कैप्चा कोड को दर्ज करने बाद आपको Generate OTP पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको Verify OTP पर क्लिक करना होगा |
  6. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक छोटा फॉर्म दिखाई देगा उसके अंदर आपको रेजिडेंटल टाइप, आधार नंबर, अपना नाम आदि विभिन्न जानकारी को सही से दर्ज करना होगा और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा |
  7. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको वह सभी ऑप्शन सेलेक्ट करना है जो आप चेंज करना चाहते है |
  8. यहां पर हम न्यू मोबाइल नंबर के ऑप्शन को सेलेक्ट क्या है और नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है | मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको 50 रूपए की एप्लीकेबल फ़ीस भी देनी होगी |
  9. उसके बाद आपके सामने एक कैलेंडर आएगा, यहां पर आपको वह डेट सेलेक्ट करना होगा जब आप आधार सेवा केंद्र पर जाना चाहते है |
  10. उसके बाद आपके सामने आपके पूर्व में भरी गई जानकारी दिखाई देगी आपको ध्यानपूर्वक उसे चेक करना होगा की कही कोई गलती तो नहीं हो गई है | सब कुछ सही पाए जाने पर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके OK पर क्लिक करना होगा |

निष्कर्ष –

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |