Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी को पता होगा की आंध्र कार्ड हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है और आधार कार्ड पहचान के साथ – साथ और भी कई सरकारी योजना में इस्तेमाल किया जाता है और आज के समय में आधार कार्ड में हर चीज अपडेट रखना जरुरी है इसी तरह से मोबाइल नंबर लिंक करवाना जरुरी है |

आज भी ऐसे लोग है जो की अपना आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक के लिए प्रज्ञा केंद्र के चक्कर लगाते है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने की सुविधा उपलब्ध कराई है जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | ताकि आप आसानी से अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 

Mobile Number Link आधार कार्ड में

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करें ? 

  1. आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्टल सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन करना होगा और उसके बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो आपके मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य करेगा |
  5. इस प्रकार से आप अपने घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए आपको अपने नजदीकी के मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना होगा | इसके बाद सर्विस प्रोवाइडर आपके आधार नंबर और फिंगरप्रिंट के जरिए आपके मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन करेंगे अगर मोबाइल नंबर आपके नाम पर रजिस्टर नहीं है तो आप चिंता मत कीजिए | आपका नंबर जिसके भी नाम पर है उसे अपने साथ सर्विस प्रोवाइडर के पास ले जाकर नंबर को वेरिफाई करा सकते है |
  2. उसके बाद आपको अपनी रि-वेरिफिकेशन डिटेल भरनी होगी | डिटेल भरने के बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको उसी समय अपने सर्विस प्रोवाइडर को देना होगा | सर्विस प्रोवाइडर द्वारा ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपका वहां पर काम ख़त्म हो जाएगा |
  3. सभी प्रक्रिया पूरा करने के बाद आपको 24 घंटे का इंतजार करना होगा ताकि आपके सर्विस प्रोवाइडर आपके नंबर को वेरिफाई कर सके | जब कंपनी द्वारा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी तो आपके नंबर पर एक वेरिफिकेशन मैसेज आएगा जिसका आपको 3 घंटे के अंदर जवाब देना होगा |
  4. इस मैसेज का जवाब देने के लिए आपको RV<स्पेस>Y लिखकर उसे 12345 पर भेजना होगा और उसके बाद आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |