Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों डिजिटलीकरण के युग में आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना आवश्यक है | यह प्रक्रिया न केवल आपकी पहचान की सुरक्षा में मदद करती है बल्कि सरकारी सेवाओं एवं वित्तीय लेनदेन को भी आसान बनाती है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को सबसे पहले आप सभी को आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Book an Appointment पर क्लिक करना होगा
- क्लिक करने के बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आ जाएंगे जिसमे मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Mobile No. Update पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको Select City/Location के ऑप्शन के अंदर अपने एरिया में उपलब्ध आधार सेवा केंद्र को सेलेक्ट करना होगा |
- उसके बाद आपको Proceed To Book Appointment पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आप जिस मोबाइल नंबर को डालना चाहते है वह ऐड करना होगा और कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद Generate OTP पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा और Verify OTP पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक छोटा फॉर्म आएगा तो आपको उसके अंदर रेजीडेंटल टाइप, आधार नंबर, अपना नाम आदि विभिन्न जानकारी को दर्ज करना होगा और फिर आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा, यहां पर आपको वह सभी ऑप्शन सेलेक्ट करना है जो आप चेंज करना चाहते है, यहां पर आपको न्यू मोबाइल नंबर के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा |
- अब नया मोबाइल नंबर ऐड करने के लिए आपको 50 रु का एप्लीकेशन फ़ीस भी देना होगा |
- उसके बाद आपको एक कैलेण्डर दिखाई देगा तो यहां पर आपको वह डेट सेलेक्ट करना होगा जब आप आधार सेवा केंद्र पर विजिट करना चाहते है और फिर आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके सामने आपके पूर्व में भरी गई सभी जानकारी दिखाई देगी तो आपको उसे सही से चेक करना होगा की कही कोई गलती तो नहीं हो गई है | सब कुछ सही पाए जाने पर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके नाम का एक अपॉइंटमेंट आधार केंद्र पर बुक हो जाता है आप निश्चित समय पर जाकर अपने मोबाइल नंबर को चेंज करवा सकते है |
- ऑनलाइन मोबाइल नंबर चेंज करने के बाद आपका बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन होना बहुत जरुरी है इसके लिए आपको आधार केंद्र पर जाना होता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |