Aadhar Card Me Mobile Number Link |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे अपनी जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है इसलिए अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना भी बहुत जरुरी है | अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है जैसे की आधार कार्ड डाउनलोड करना तो आपके लिए आधार में मोबाइल नंबर का लिंक होना बहुत आवश्यक होता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
- आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट / एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो आपको इस फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरना होगा और उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा | यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
- फ़ीस भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा, आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने के प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है | लिंक होने की पसहति के लिए आपको एक मैसेज मिलेगा |
इस प्रकार से आप आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर आसानी से लिंक कर सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?
इंडियन पोस्टल सर्विस पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile – Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को जैसे की अपना नाम, पता, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन करना होगा |
- चयन करने के बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो आपके मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य करेगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |