Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड से आप घर बैठे ही अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपकी पहचान के प्रमाण के रूप में उपयोग होता है |

इसके अलावा आप आधार कार्ड का उपयोग अपने बैंक खाता में जमा धनराशि चेक करने के लिए भी कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ?
आपको बता दें की आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसमे आपके 12 अंको का आधार कार्ड नंबर, आपका नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि, फोटो आदि होता है और इन्हे शारीरिक विशेषताओं जैसे अंगूठे और उंगलियों के निशान और आंख की पुतली से जोड़ा जाता है | सरकारी और निजी कार्यो में इसे ज्यादातर वैद्य पहचान प्रमाण और पता प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है | बैंक खाता खोलते समय या बाद में जब आप अपने खाते में अपना 12 अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करते है तो बैंक खाते से सम्बंधित सभी विवरण आपके आधार विवरण के साथ जुड़ जाते है जिससे आप अपने आधार कार्ड के मदद से किसी भी बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना बैंक का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन से *99*99*1# डायल करना होगा |
- दिखाए गए दिशानिर्देश को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा |
- अब आपको अपने आधार कार्ड नंबर को फिर से वेरिफाई करना होगा और अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर आपको एक मैसेज दिखाई देगा जिसमे आपके बैंक खाते में मौजूदा बैलेंस शामिल होगा |
बैंक मित्र के मदद से बैंक बैलेंस चेक करें ?
अगर आप ऊपर बताए गए तरीके से अपना बैंक बैलेंस चेक करने में परेशानी होती है तो आप अपने नजदीकी के किसी भी बैंक मित्र केंद्र में जाकर आप अपने खाते का पैसा चेक कर सकते है जिसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना होगा जहां पर आपको अपना 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
- उसके बाद आपसे फिंगर का निशान लिया जाएगा और आपके खाते में कितनी राशि है उसकी जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें