Ayushman Card Online Kaise Banaye : आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाये ?

Ayushman Card Online Kaise Banaye 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आयुष्मन कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों भारत सरकार के द्वारा जारी आयुष्मान कार्ड लोगो के लिए वरदान साबित हुआ है | इस कार्ड से इलाज में काफी हद तक मदद मिलता है | लेकिन आज भी कई लोगो के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है क्योकि उन्हें लगता है

की बार – बार इसके लिए दफ्तरों के चाकर लगाने पड़ेंगे | लेकिन अब ऐसा बिलकुल नहीं है | आपको बता दें की अब आयुष्मान भारत योजना के तहा आयुष्मान कार्ड बनवाना पहले से कही ज्यादा आसान हो गया है | अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

Ayushman Card Online Kaise Banaye

आयुष्मान कार्ड का उद्देश्य क्या है ? 

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा यह योजना चलाया गया है | इस योजना के तहत सरकार का यह उद्देश्य है की कोई भी गरीब परिवार अपने स्वास्थ्य के कारण किसी भी तरह की परेशानी है हो | दोस्तों गरीब परिवार को अपने स्वास्थ्य के लिए कोई भी पैसे नहीं होते और कभी कभी ऐसे भी समय आ जाते है जो उनके पास कोई भी पैसा न हो लेकिन उनके परिवार गरीबी से एवं बीमारी से जूझ रहे है और बीमार का इलाज कराने के लिए भी उनके पास नहीं होते है | वैसे गरीब परिवार आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाकर बिलकुल फ्री में 5 लाख तक का इलाज करवा सकते है |

आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

  1. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आयुष्मान भारत योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Yourself and Search Beneficiary पर क्लिक कर देना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद खुद का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए Self और कैसे अगर आप साइबर कैफे वाले है तो आप आपरेटर के रूप में सिलेक्ट कर सकते है |
  4. उसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को सही से भर देना होगा जैसे की अपने राज्य का नाम, जिला का नाम, अपना नाम, ग्रामं, पंचायत, मोबाइल नंबर इत्यादि |
  5. सभी जानकारी को भरने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  6. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका लॉगिन आईडी और पासवर्ड बन जाएगा और अब आपको लॉगिन कर लेना होगा |
  7. उसके बाद आपको डैशबोर्ड पर PMJAY-SECC>Search by Viii/Town के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा |
  8. अब आपको SECC Beneficlarles डिटेल भरना होगा जिसमे की राज्य का नाम, जिला का नाम, ब्लॉक का नाम, और पंचायत का नाम भरना होगा |
  9. सभी डिटेल्स को भरने के बाद आपको आयुष्मान भारत योजना लिस्ट देखने को मिल जाएगा |
  10. अब इस लिस्ट में आपको अपना नाम चेक कर लेना होगा |
  11. चेक करने के बाद आपको आधार ओटीपी या फिंगरप्रिंट या फेस दिखाकर अन्य कई माध्यम से आपको अपना आधार ई केवाईसी कर लेना होगा |
  12. उसके बाद आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा और अब आपका सफलतापूर्वक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन हो जाएगा |
  13. आवेदन होने के कुछ दिनों के बाद आप खुद से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |

निष्कर्ष – 

आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |