Bike Ka Insurance Kaise Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की बिका का इंश्योरेंस कैसे करें | दोस्तों बाइक इंश्योरेंस एक प्रकार की बिमा पॉलिसी है जो बाइक को दुर्घटन, चोरी, प्राकृतिक आपदा या अन्य नुकसान से होने वाले आर्थिक जोखिम से बचाने में मदद करती है | भारत में सड़क पर बाइक चालने के लिए कम से कम थर्ड – पार्टी इंश्योरेंस होना आवश्यक है | बाइक इंश्योरेंस ऑनलाइन भी आसानी से कराया या रिन्यू किया जा सकता है | अगर आप बाइक का इंश्योरेंस करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

बाइक इंश्योरेंस करने के लिए दस्तावेज
बाइक इंश्योरेंस कराने के लिए आमतौर पर निम्न दस्तावेज या जानकारी की जरुरत पड़ सकती है जो की, इस प्रकार से है –
- बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर
- बाइक का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर
- पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी, रिन्युअल के लिए
- पहचान प्रमाण, अगर कंपनी मांगे
- ऑनलाइन भुगतान के लिए यूपीआई / बैंक की जानकारी
बाइक का इंश्योरेंस करने के लिए पात्रता
- बाइक भारत में रजिस्टर्ड होना चाहिए और बाइक का वैध Registration Certificate होना चाहिए |
- बाइक इंश्योरेंस के मालिक या रजिस्टर्ड वाहन के लिए कराया जाता है |
- इंश्योरेंस का प्रीमियम निर्धारित समय पर जमा करना होता है | बाइक की सही जानकारी और रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध होना चाहिए |
- पुरानी पॉलिसी रिन्यू कराने पर पिछली पॉलिसी की जानकारी आवश्यक हो सकती है |
बाइक का इंश्योरेंस कैसे करें ?
अगर आप बाइक का इंश्योरेंस करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- बाइक का इंश्योरेंस करने के लिए सबसे पहले आप सभी को किसी भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलना है |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको Bike Insurance /Two Wheeler Insurance के ऑप्शन पर क्लिक करना है और नया इंश्योरेंस या रिन्युअल चुनना है |
- अब अपनी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और उसके बाद बाइक का मॉडल, खरीद का वर्ष और अन्य मांगी गई जानकारी भरना होगा |
- उसके बाद आपको बाइक मालिक का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
- उसके बाद आपके सामने अलग – अलग प्लान और उनके प्रीमियम दिखाई देंगे | आपको अपने जरुरत के अनुसार Third-Party या Comprehensive Insurance चुनना है |
- अब जहां आवश्यक हो, RC , पुरानी पॉलिसी और अन्य मांगे गए दस्तावेज या जानकारी उपलब्ध करना है |
- पॉलिसी की जानकारी और प्रीमियम की राशि जांचने के बाद यूपीआई, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करना है |
- भुगताल सफल होने के बाद इन्शुरन्स पॉलिसी जारी हो जाएगी | इसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना है |
- पॉलिसी में बाइक का नंबर, मालिक का नाम, पॉलिसी की अवधी और कवरेज की जानकारी सही है या नहीं यह जरूर जांच ले |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से बाइक का इंश्योरेंस करा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की बाइक का इंश्योरेंस कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही बाइक का इंश्योरेंस कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |