YONO SBI Account Open Kaise Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की योनो एसबीआई अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों एसबीआई योनो ऐप के माध्यम से एसबीआई बैंक में सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा उपलब्ध है | योनो एसबीआई एक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है | जिसके मदद से ग्राहक अपने मोबाइल फ़ोन से अकाउंट खोलने की प्रक्रिया शुरू कर सकते है | इसमें केवाईसी के लिए आधार, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर जैसे जानकारी की जरुरत हो सकती है | इससे बैंक शाखा जाने की जरुरत कम होती है और खाता खोलने की प्रक्रिया आसान एवं सुविधाजनक बनती है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से योनो एसबीआई अकाउंट ओपन कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

योनो एसबीआई अकाउंट ओपन करने के लिए दस्तावेज
एसबीआई योनो के माध्यम से सेविंग अकाउंट खोलने के लिए सामान्यतः निम्न दस्तावेज और जानकारी की आवश्यकता हो सकती है :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- वीडियो केवाईसी के लिए मोबाइल कैमरा
- पते की जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो
ध्यान रखे की दस्तावेजों की आवश्यकता अकाउंट के प्रकार और एसबीआई की मौजूदा केवाईसी प्रक्रिया के अनुसार अलग हो सकती है |
योनो एसबीआई अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप योनो एसबीआई अकाउंट ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- योनो एसबीआई अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन में प्ले स्टोर से Yono SBI App को इंस्टॉल कर लेना होगा
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना है और उसके बाद | “New to SBI” या “Open Account” के ऑप्शन पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आवश्यकता के अनुसार Savings Account के ऑप्शन को चुनना होगा |
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के माध्यम से मोबाइल नंबर सत्यापित करना होगा |
- उसके बाद आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा |
- अब आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी को सही से भरना होगा और अब बैंक के द्वारा मांगे गए केवाईसी दस्तावेज और आवश्यक घोषणाएं पूरी करना है |
- अगर वीडियो केवाईसी की आवश्यकता हो तो योनो ऐप में दिए गए निर्देशों के अनुसार उसे पूरा करना होगा |
- सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांचने के बाद आवेदक को सबमिट करना होगा |
- आवेदन और केवाईसी प्रक्रिया पूरा होने के बाद एसबीआई के द्वारा अकाउंट की आगे की जानकारी दी जाएगी |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से योनो एसबीआई अकाउंट ओपन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की योनो एसबीआई अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही योनो एसबीआई अकाउंट ओपन कर सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |