Aadhar Card Mobile Number Link : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Mobile Number Link |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे आपको अपनी जानकारी को अपडेट करना जरुरी होता है इसलिए आपको अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना भी बहुत जरुरी है | अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना जरुरी होता है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने शहर / राज्य का नाम चयन करके Proceed to book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नया पेज खुलेगा जहां पर आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी दर्ज करना है और उसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो उस आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और ओटीपी सत्यापित करना है |
  6. ओटीपी सत्यापित होने के बाद Aadhar Card Updatation Form खुलकर आ जाएगा |
  7. अब इसमें मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करना है और उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन करना है और Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  8. प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपनी वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
  9. उसके बाद आपको Save and Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  10. अब जिस तिथि का आप अपॉइंटमेंट बुकिंग करना चाहते है उस तिथि को चयन करना होगा |
  11. तिथि चयन होने के बाद नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है और जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करके ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना है |
  12. शुल्क भुगतान होने के बाद अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है |
  13. अब इस स्लिप के साथ अपने नजदीकी जिस आधार केंद्र का चयन किया है उस केंद्र पर जाकर बिना किसी भीड़ भाड़ के आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरुरी है ? 

  1. ओटीपी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर काम आता है | आधार कार्ड से जुडी सेवाओं में पहचान सत्यापन आसान होता है |
  2. बैंक, पेंशन और दूसरी सेवाओं में आधार आधारित काम करते समय ओटीपी की जरुरत पड़ सकती है |
  3. आधार कार्ड में कुछ ऑनलाइन अपडेट / सेवाओं का लाभ लेने में मदद मिलती है |
  4. आधार से जुडी गतिविधियों की जानकारी / सूचना मोबाइल पर मिल सकती है |
  5. कुछ ऑनलाइन अपडेट सेवाओं के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |