Aadhar Card Bank Balance Check |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों अगर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बार – बार बैंक शाखा में जाना पास्ता है तो अब कही जाने की जरुरत नहीं है क्योकि अब आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है |
इस सुविधा के मदद से घर बैठे केवल आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | ज्यादातर लोग नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग नहीं करते है और कितनो के पास एटीएम कार्ड भी नहीं रहता है इसलिए वह ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं ले पाते है | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
आधार कार्ड के मदद से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए कई तरीके है जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है : –
USSD सेवा का उपयोग करके
- बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड पर जाकर *99# डायल करना होगा |
- डायल करने के बाद आपके स्क्रीन पर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के ऑप्शन दिखाई देंगे |
- उसके बाद आपको “Balance Enquiry” या “Check Balance” जैसे ऑप्शन का चयन करना होगा ( आमतौर पर इसके लिए एक नंबर दर्ज करना होगा ) |
- अगर आपने पहले *99# सेवा के लिए पंजीकरण नहीं किया है तो आपको पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करना पड़ सकता है | जिसमे आपके बैंक से जुडी मोबाइल नंबर का सत्यापन और MPIN बनाना शामिल हो सकता है | सफल प्रमाणीकरण के बाद आपके बैंक खाते का बैलेंस स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
UMANG App का उपयोग करके
- उमंग ऐप भारत सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंचने का एक एकीकृत मंच है | कुछ बैंक अपनी सेवाओं को उमंग ऐप के माध्यम से भी प्रदान करते है |
- जिसमे बैलेंस पूछताछ शामिल हो सकता है जिसके लिए आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता हो सकती है |
AEPS के माध्यम से
- आधार सक्षम भुगतान प्रणाली का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको किसी बैंक मित्र, ग्राहक सेवा केंद्र या माइक्रो एटीएम सुविधा वाले अधिकृत AEPS सेवा प्रदाता के पास जाना होगा |
- उसके बाद आपको वहां पर अपना 12 अंको का आधार कार्ड नंबर बताना होगा और आपको अपने बैंक का नाम चुनना होगा |
- उसके बाद आपको बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा |
- सफल प्रमाणीकरण के बाद बैंक मित्र आपको आपके बैंक खाते का बैलेंस बता देगा या रसीद प्रदान करेगा |
बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से
- अगर आपने अपने बैंक के मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं के लिए पंजीकरण किया है तो आप इन प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करके आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
- इसके लिए आधार नंबर की प्रत्यक्ष आवश्यकता नहीं होती है लेकिन खाता आधार कार्ड से लिंक होना सामान्यतः केवाईसी के लिए महत्वपूर्ण है |
आधार कार्ड से बैंक बॅलन्स क्यों पता चल जाता है ?
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस इसलिए पता चल जाता है क्योकि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होता है | जब आप बैंक मित्र के पास जाकर आधार नंबर देते है और फिंगर प्रिंट लगाते है तो यूआईडीएआई आपकी पहचान की पुष्टि करता है | उसके बाद AEPS सिस्टम के माध्यम से बैंक आपके खाते का बैलेंस चेक करके मशीन पर दिखाई देता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |