India Post Payment Bank Personal Loan |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भारत सरकार के द्वारा संचालित एक डिजिटल बैंक है जो ग्राहक को घर बैठे बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है | इसके माध्यम से ग्राहक बचत खाता, पैसे ट्रांसफर और अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ उठा सकते है | इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से पर्सनल लोन लेने के लिए बैंक के साझेदार बैंको और एनबीएफसी की सहायता ली जा सकती है | लोन की राशि और अवधी ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करता है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज
अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन करते है तो आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- एड्रेस प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए योग्यता
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने वाले आवेदक भारत क नागरिक होने चाहिए |
- आवेदक की आयु संबंधित लोन कंपनी के निर्धारित आयु सिमा के अनुसार होनी चाहिए |
- लोन लेने वाले आवेदक के पास आय का नियमित स्रोत होना चाहिए और आवेदक का बैंक खाता सक्रीय होना चाहिए |
- आवेदक नौकरी पेशा या स्वरोजगार करने वाला होना चाहिए और उसका सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए |
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Menu के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको Service Request के ऑप्शन पर क्लिक करके IPPB Customer, Non IPPB Customer में से किसी भी एक ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है |
- अब अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस में खुला हुआ है तो आपको IPPB Customer के ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद आपको Doorstep Banking का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने पर्सनल लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपना नाम, पता, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को भरना होगा |
- सभी जानकारी को भरने के बाद आपको कैप्चा कोड को दर्ज करके एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है |
- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे |
- उसके बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ओर से आपको एक कॉल आएगा जिसमे आपको लोन के बारे में बताया जाएगा |
- उसके बाद आपको लोन लेने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज को लेकर अपने नजदीकी डाकघर में जाना होगा |
- सभी दस्तावेज को सबमिट करने के बाद जैसे ही आपका लोन अप्रूव्ड होता है आपके बैंक खाते में लोन राशि ट्रांसफर कर दिया जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |