Ayushman Card Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ दोस्तों आज के इस आर्टिकल में जानकारी देंगे की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड जारी किये जाते है | प्रत्येक आयुष्मान कार्ड पर प्रतिवर्ष 5 लाख रूपए का फ्री उपचार उपलब्ध कराया जाता है | नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आसान किया गया है |
देश के प्रत्येक नागरिक आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बना सकते है | दोस्तों अगर आप भी अपने आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | इसके लिए आप आप सभी को इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है ?
- परिवार के सदस्यों के लिए यह योजना आयु या लिंग के किसी भी प्रतिबंध के बिना उपलब्ध है |
- इसमें 3 दिन की प्री- हॉस्पिटलाइजेशन और 15 दिन की पोस्ट- हॉस्पिटलाइजेशन खर्चो जैसे की डायग्नोस्टिक्स और दवाओं का भी प्रावधान है |
- सामाजिक आर्थिक जनगणना लाभरहि परिवार इस योजना का लाभ ले सकते है |
- इसके अंतर्गत सभी पहले से मौजूद बीमारियों का पहले दिन से कवर किया जाएगा |
- आर्थिक रूप से गरीब लोग इस योजना का लाभ ले सकते है |
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो |
आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आप सभी को नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा |
- आधिकारिक पोर्टल पर आने के बाद आपको Beneficiary के ऑप्शन को चुनकर मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और उसके बाद Auth Mode को चुनकर ओटीपी और कैप्चा कोड को डालकर लॉगिन कर लेना होगा |
- लॉगिन करने के बाद आपको Scheme, State, Sub-Scheme, Districet और Search By ऑप्शन को चुनना होगा | यहां पर हमने आधार चुना है तो आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने परिवार के सभी सदस्यों की सूचि यानि की Ayushman Card List आ जाएगी इसमें आपको सभी जानकारी मिलेगी |
- परिवार के जिस भी सदस्य का आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है उसका कार्ड स्टेटस चेक करना होगा और ई केवाईसी आइकन पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब यहां पर आपको आधार ऑथेंटिकेशन करना होगा आधार और मोबाइल ओटीपी को दर्ज करके Authenticate करना होगा |
- आप अपने जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाने जा रहे है उसकी जानकारी और Matching Score आपके सामने आ आएगा |
- यहां पर आपको मोबाइल और सदस्य की जानकारी दर्ज करनी होगी और आखिर में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- अब आपके स्क्रीन पर E KYC Completed ऐसा मैसेज आएगा | उसके बाद आपको कुछ दिनों के बाद फिर से अपना कार्ड स्टेटस चेक करना होगा Approved होने के बाद आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को यह जानकारी अच्छा लगे तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |