Skip to content

kk india news

  • All Loan, insurence, finence
  • Banking loan
  • sarkari yojana
  • Loan Apply
  • bank balance
  • Account open
  • Aadhar update

Jio Payment Bank Account Open : जियो पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?

June 30, 2025 by rohit737108@gmail.com

Jio Payment Bank Account Open

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की जियो पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों जिओ एक टेलीकॉम कंपनी है जिसने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ कोलैब करके जिओ पेमेंट बैंक को लांच किया है | जिओ पेमेंट बैंक में कस्टमर को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बिल पेमेंट और डिजिटल बैंकिंग जैसी अन्य सुविधाएं मिलती है |

Jio Payment Bank Account Open

आपको बता दें की जिओ पेमेंट बैंक पूरी तरह से सेफ और सिक्योर है जिसे RBI के द्वारा अप्रूवल मिला है | जिओ पेमेंट बैंक, एयरटेल पेमेंट बैंक या कोई भी अन्य पेमेंट बैंक में कस्टमर 2 लाख से ज्यादा राशि नहीं रख सकता है | जियो पेमेंट बैंक में क्रेडिट कार्ड, चेक बुक, फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन की सुविधा नहीं मिलती है | यह एक प्रकार का जीरो बैलेंस सेविंग खाता है जिसमे कस्टमर को वर्चुअल डेबिट कार्ड और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिलती है | अगर आप भी जिओ पेमेंट बैंक में खाता खोलना चाहते है तो आप आसानी से खोल सकते है क्योकि आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

जियो पेमेंट बैंक क्या है ? 

जियो पेमेंट बैंक एक भारतीय पेमेंट बैंको जैसे पेटीएम पेमेंट बैंक और एयरटेल पेमेंट बैंक के तरह ही है | यह बैंक आपको मोबाइल फ़ोन से अपने अकाउंट को कंट्रोल करने की सुविधा देता है इसकी खास बात यह है की अगर आपके पास जियो का नंबर नहीं है तब भी आप इसमें अपना खाता खोल सकते है | जियो पेमेंट बैंक का मुख्य उद्देश्य भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है | खासकर उन लोगो के लिए जो पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं से वंचित है | यह बैंक आपको कई प्रकार के डिजिटल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है जैसे की यूपीआई, वर्चुअल डेबिट कार्ड और बिल पेमेंट |

जियो पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?

  1. जियो पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन में MY Jio एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना होगा और मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा और सभी परमिशन को Allow करना होगा |
  2. इतना सब करने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन का डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा | जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलने के लिए आपको बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और नीचे Let’s Get Started का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  3. मोबाइल वेरिफिकेशन के लिए एक एसएमएस जाएगा जिसे एप्लीकेशन आटोमैटिक डिटेक्ट कर लेगा और उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करके कंटीन्यू करना होगा |
  4. अब आपको अपने अनुसार कोई 4 डिजिट का एक mPIN सेट करना होगा जिसका उपयोग एप्लीकेशन में लॉगिन करते समय करेंगे |
  5. उसके बाद आप नीचे प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Create an Account का एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  6. मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को डालकर आगे बढ़ाना होगा और सभी टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करना होगा और जियो पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए आपको अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड नंबर डालना होगा और सेंड ओटीपी पर क्लिक कर देना होगा और उसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक 6 डिजिट का ओटीपी आएगा आपको उस ओटीपी को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा |
  8. आधार कार्ड पर दर्ज एड्रेस की डिटेल्स आपके सामने आ जाएगा, कम्युनिकेशन डिटेल्स के ऑप्शन में अपनी पर्सनल ईमेल आईडी इंटर करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | उसके बाद अपनी बेसिक डिटेल्स प्रोवाइड करना होगा और फिर से प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  9. अब आपको अपने फाइनेंसियल जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की पेशा, वार्षिक इनकम और फिर प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  10. उसके बाद अपने जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट में नॉमिनी डिटेल्स ऐड करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  11. उसके बाद आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी का प्रिव्यू आ जाएगा | अगर फॉर्म कोई डिटेल्स गलत है तो उसे ठीक करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  12. उसके बाद आपको वीडियो केवाईसी पूरा करनी होगा जिसके लिए आपको Start Call With A Joi Agent पर क्लिक करना होगा |
  13. वीडियो कॉल शुरू करने के लिए आप सभी परमिशन को Allow करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको कुछ मिनट का इंतजार करना होगा |
  14. उसके बाद जियो पेमेंट बैंक का कोई एक एजेंट वीडियो कॉल पर जुड़ेगा जिसे अपना ओरिजिनल पैन कार्ड, आधार कार्ड और लाइव सिग्नेचर दिखाई देंगे |
  15. वीडियो केवाईसी पूरा होने के बाद आपका जियो पेमेंट बैंक अकाउंट सफलतापूर्वक ओपन हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे जियो पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है |

Jio Payment बैंक अकाउंट के फायदे 

  1. इस खाते में आपको न्यूनतम राशि बनाए रखने की जरुरत नहीं है | खाता खोलने, लेनदेन करने और खाते को बनाए रखने के लिए कोई शुल्क नहीं है |
  2. आप जियो पेमेंट बैंक यूपीआई का उपयोग करके आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकते है |
  3. MyJio App के माध्यम से आप आसानी से अपना जियो पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है |
  4. जियो पेमेंट बैंक आपके लेनदेन को सुरक्षित रखने के लिए कई उपाय करता है जैसे की mPIN,OTP और फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन |
  5. आप जियो पेमेंट बैंक अकाउंट का उपयोग करके मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान, DTH रिचार्ज भी कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगो को जानकारी दिए है की जियो पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही जियो पेमेंट बैंक में अपना खाता खोल सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |

Categories Account open
PhonePe Personal Loan Apply Online : फ़ोन पे से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
Aadhar Card Se Bank Account Open : आधार कार्ड से बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
  • Axis Bank Personal Loan Kaise Le : एक्सिस बैंक पर्सनल लोन कैसे लें ?
  • PM Awas Yojana List Kaise Dekhe : पीएम आवास योजना लिस्ट कैसे देखें ?
  • Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
  • HDFC Bank Se Personal Loan Kaise Le : एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?
  • PM Kisan Yojana Ka Paisa Check Kare : पीएम किसान योजना का पैसा चेक करें ?
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Aadhar update
  • Account open
  • bank balance
  • Banking loan
  • Loan Apply
  • sarkari yojana
  • Uncategorized
  • Axis Bank Personal Loan Kaise Le : एक्सिस बैंक पर्सनल लोन कैसे लें ?
  • PM Awas Yojana List Kaise Dekhe : पीएम आवास योजना लिस्ट कैसे देखें ?
  • Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
  • HDFC Bank Se Personal Loan Kaise Le : एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?
  • PM Kisan Yojana Ka Paisa Check Kare : पीएम किसान योजना का पैसा चेक करें ?
© 2026 study3y all reserved