Aadhar Card Se Loan Kaise Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से लोन कैसे लें | दोस्तों वर्तमान समय में किसी भी नागरिक के लिए आधार कार्ड बहुत जरुरी है क्योकि इसकी सहायता से आप विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते है | जैसा की आप सभी जानते है की आधार कार्ड को भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2009 में जारी किया गया था और
आज इसका उपयोग लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है | आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो नागरिको की पहचान को प्रमाणित करता है | इसके अलावा आधार कार्ड के माध्यम से आपको लोन भी मिल सकता है जिससे यह एक आवश्यक दस्तावेज बन चूका है | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से लोन लेने के लिए पात्रता
- आधार कार्ड से लोन लेने वाले आवेदक के पास भारतीय नागरिकता होना अनिवार्य है |
- लोन प्राप्त करने के लिए आपकी आयु 21 साल से 60 साल के बिच होना चाहिए |
- लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए और आपके पास एक व्यक्तिगत बैंक खाता होना आवश्यक है |
- आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए |
आधार कार्ड से लोन कैसे लें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को संबंधित बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलगे जिसमे Personal Loan के सेक्शन को खोलना होगा |
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी को सही से दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिससे एक नया पेज खुल जाएगा |
- अब आपको लोन की राशि और समय अवधी का चयन करना होगा और उसके बाद आपके द्वारा भेजी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच की जाएगी |
- सब कुछ सही पाए जाने पर आपको लोन प्रदान करने के लिए पात्र माना जाएगा और आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा |
- अगर आप पात्र नहीं होंगे तो आपको लोन नहीं मिलेगा और आपका आवेदन अस्वीकार हो जाएगा |
- इस प्रकार से आप आधार कार्ड के माध्यम से लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन पूरा कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |