Aadhar Card Se Mobile Number Link 2026 : आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Se Mobile Number Link 2026 |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों अआप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन आवेदन करके अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है क्योकि आप सभी जानते है की आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं होता है

और आधार कार्ड के माध्यम से अगर ऑनलाइन किसी प्रकार का कोई भी काम करते है तो उसमे आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अति आवश्यक है तभी आप कोई काम कर पाएंगे | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card Se

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करें ऑफलाइन ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को ऑफलाइन के माध्यम से लिंक करना चाहते है तो इसके लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से होगा –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार पंजीकरण केंद्र या अपने नजदीकी के कॉमन सर्विस सेंटर केंद्र पर जाना होगा |
  2. वहां पर आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए रिक्वेस्ट करना होगा और वहां पर जो भी कर्मचारी बैठे होंगे वह आपका मोबाइल नंबर अपडेट कर देंगे |
  3. जिसके लिए आपसे वह 50 रूपए का शुल्क लेंगे और आपका बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए आपको फिंगर प्रिंट स्कैन करना होगा |
  4. उसके बाद आपके 24 से 48 घंटे में आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है जिसका मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाता है |
  5. उसके बाद आपको ई केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जवाब में Y टाइप करके सेंड कर देना होगा |
  6. उसके बाद आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर दिया जाएगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडिया पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile – Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को जैसे की अपना नाम, पता, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  4. उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन कर लेना होगा |
  5. चयन करने के बाद कुछ ही दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो की आपके मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य करेगा |
  6. इस प्रकार से आप अपने घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |

निष्कार – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोसो के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |