Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आज के डिजिटल ज़माने में आधार कार्ड भारतीय नागरिको के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन गया है | विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, बैंकिंग सेवाओं तक पहुँच बनाने और डिजिटल पहचान को सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर का लिंक होना आवश्यक है | अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है या आप इसे अपडेट करवाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ा होगा |

Aadhar Card

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ? 

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना एक सरल प्रक्रिया है जिसके लिए आपको आधार सेवा सेंटर में जाना होता है | वहां जाने पर आपको निम्न बिंदुओं का पालन करना होगा –

  1. आधार कार्ड मोबाइल नंबर लिंक के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप UIDAI के वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
  2. आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना होगा |
  3. आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट / एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो इस फॉर्म को आपको सही से भरना होगा एवं उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
  4. फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
  6. फ़ीस भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा | आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है और लिंक होने की पुष्टि के आपको एसएमएस मिलेगा |

इस प्रकार से आप आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को आसानी से लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर ही कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Service Request के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपके सामने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सर्विस रिक्वेस्ट पेज खुलकर आ जाएगा |
  4. डायरेक्ट आधार कार्ड में मोबाइल लिंक आवेदन करने की इंपोर्टेंट लिंक ऑप्शन में डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड कराया गया वहां से क्लिक करके आप डायरेक्ट आधार मोबाइल नंबर लिंक पेज पर आ सकते है |
  5. उसके बाद Aadhar Mobile Update के ऑप्शन का चयन करना होगा और पर्सनल सभी जानकारी को दर्ज करके आसानी से आधार मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आवेदन करना होगा |
  6. उसके बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा और आपके दिए गए एड्रेस पर आकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर दिया जाएगा |

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |