Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों भारत सरकार के द्वारा जारी आयुष्मान कार्ड लोगो के लिए वरदान साबित हुआ है | इस कार्ड से इलाज में काफी हद तक मदद मिलता है | लेकिन आज भी कई लोगो के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है | क्योकि उन्हें लगता है की बार-बार इसके लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है | आपको बता दें की अब आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाना पहले से कही ज्यादा आसान हो गया है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आयुष्मान कार्ड महत्व क्या है ?
आयुष्मान कार्ड के जरिए आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकते है जो भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है | यह कार्ड आपको और आपके परिवार को हर साल 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज प्रदान करता है | न्यू आयुष्मान कार्ड की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है जिससे आपको कही जाने की जरुरत नहीं पड़ती है | आप अपने मोबाइल फ़ोन से ई केवाईसी पूरा करके आयुष्मान कार्ड बनाकर उसे डाउनलोड कर सकते है | आयुष्मान कार्ड हर भारतीय परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन है |
आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आयुष्मान भारत कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Register Yourself & Search Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको मांगी गई जानकारी को भरना होगा जैसे की अपने राज्य का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और लिंग इत्यादि सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और होम पेज पर आपको Register/Sign के ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना होगा |
- अब आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी वेरिफाई करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने आपके गांव के लाभार्थियों की सूचि खुल जाएगी जिसमे आपको अपना नाम सर्च करना होगा और व्यू ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब यहहै पर आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान भारत कार्ड बना सकते है इसके बाद आपको यहां पर अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और गेट डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई जानकारी को भरना होगा जैसे की अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि, पिन कोड, गांव और ब्लॉक का नाम, मोबाइल नंबर |
- उसके बाद Authenticate के ऑप्शन ओटीपी को सेलेक्ट करके Get OTP पर क्लिक करके और ओटीपी को डालकर नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आयुष्मान कार्ड का आवेदन पूरा हो जाएगा और 4 से 5 दिन के अंदर आपका कार्ड एप्रूव्ड हो जाएगा और उसके बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
- इस प्रकार आप घर बैठे आयुष्मान कार्ड अपने मोबाइल से बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |