Airtel Payment Bank Se Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में हर किसी को कभी न कभी पैसो की जरुरत पड़ ही जाती है | चाहे बिजनेस बढ़ाने के लिए हो, बच्चो की पढाई के लिए, घर की मरम्मत के लिए या फिर मेडिकल इमरजेंसी के समय | पहले लोग बैंको से लोन लेने के लिए लम्बी
लम्बी लाइन में खड़े होते थे | बहुत सारे कागजी काम होते थे और प्रोसेस भी काफी धीमा होता था लेकिन अब डिजिटल इंडिया के दौर में सब कुछ आसान हो गया है | अब आप अपने मोबाइल से ही लोन ले सकते है और पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आ जाते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

एयरटेल पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
- सैलरी स्लिप
- पासपोर्ट साइज फोटो
ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों की पूरी करके आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन करके लोन ले सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक लोन क्या है ?
एयरटेल पेमेंट्स बैंक एयरटेल कंपनी की एक डिजिटल बैंकिंग सर्विस है | यह बैंकिंग, फाइनेंस और डिजिटल ट्रांजैक्शन की सुविधाएं देता है | अब इसने ग्राहकों के लिए पर्सनल लोन और बिजनेस लोन की सुविधा भी शुरू की है | इस लोन को आप पूरी तरह ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए ले सकते है | सबसे खास बात यह है की आपको पारम्परिक बैंको की तरह बहुत सारे दस्तावेज देने की जरुरत नहीं होती है | सब कुछ मोबाइल ऐप और केवाईसी से ही हो जाता है |
एयरटेल पेमेंट बैंक से लोन कैसे लें ?
अगर आप एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एयरटेल पेमेंट बैंक से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके Airtel Thanks Application लिखकर सर्च करना होगा और आपको इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के जरिए एयरटेल थैंक्स एप्लीकेशन में लॉगिन हो जाना होगा |
- लॉगिन होने के बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपनी पर्सनल जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की अपना आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर इत्यादि |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको लोन अप्रूवल राशि देखने को मिल जाएगा |
- उसके बाद आपको जितने रूपए की आवश्यक है उतना रूपए आपको अपने हिसाब से चयन करना होगा |
- अब आपको अपना पर्सनल सभी विवरण दर्ज करके लोन के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
- आवेदन होने के कुछ ही देर बाद आपके बैंक खाते में एयरटेल के द्वारा लोन राशि क्रेडिट कर दिया जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही एयरटेल पेमेंट बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |