Pan Card Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पैन कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों जैसा की हम सभी जानते है की पैन कार्ड आज के समय में सभी दस्तावेज में से सरकारी दस्तावेज है | पैन कार्ड का इस्तेमाल किसी भी बैंक में नया खाता खोलने, वहां खरीदने और किसी सरकारी योजना में पहचान के तौर पर किया जाता है |
बहुत से लोग ऐसे है जिनके पास पैन कार्ड नहीं है और वह बैंक में खाता खुलवाना चाहते है लेकिन बिना पैन कार्ड के खाता नहीं खुल सकता है | इसलिए अगर आप पैन कार्ड बनवाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी में विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

पैन कार्ड बनाने के लिए आवेदन शुल्क
फिजिकल पैन कार्ड के लिए आवेदन फ़ीस 107 रूपए निर्धारित है | वही ई पैन कार्ड के लिए आवेदन शुल्क 75 रूपए है | दोनों ही पैन कार्ड आप घर बैठे प्राप्त कर सकते है |
पैन कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- फोटो
- बर्थ सर्टिफिकेट
- स्कूल का मार्कशीट
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
अगर आपके पास ये सभी दस्तावेज में से आधार कार्ड है तो केवल आधार कार्ड से ही अपना पैन कार्ड बना सकते है |
पैन कार्ड कैसे बनाये ?
अगर आप पैन कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पैन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को इनकम टैक्स विभाग के वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको Quick Links Menu में Instant E-Pan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको Get New e-Pan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना है और चेक बॉक्स को चेक करना है और फिर आपको कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको चेक बॉक्स को चेक करना है और Generate Aadhar OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो अब आपको उस ओटीपी को डालकर Check Box को चेक करना है और कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपकी आधार कार्ड से सभी डिटेल्स आ जाएगी जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो आदि |
- अब आपको I Accept के Check Box को चेक करना है और कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
- इस प्रकार पैन का ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा और आपक्को एक Acknowledgement Number मिल जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पैन कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पैन कार्ड बनवा सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |