Ration Card Me Name Kaise Jode
हेलो दोस्तो मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े | दोस्तो राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को राष्ट्रिय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है | अगर परिवार में किसी नए सदस्य का जन्म हुआ है, विवाह हुआ है या किसी अन्य पात्र सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ना है तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है | कई राज्यों में राशन कार्ड संशोधन की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है जिससे नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए कागजात
- राशन कार्ड का फोटो कॉपी
- राशन कार्ड में घर के मुखिया जो हो उसका आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र |
- बिहार राशन कार्ड में जिस सदस्य का नाम जोड़ना है उसका आधार कार्ड और आवासीय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आपको फॉर्म ख भरना होगा |
- घर के सारे सदस्य का ग्रुप फोटो
राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े ?
- राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के खाद्य एवं उपभोकक़्ता संरक्षण विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और राशन कार्ड सेवा का ऑप्शन चुनना है |
- अगर आपका अकाउंट पहले से बना है मोबाइल नंबर या यूजर आईडी से लॉगिन करना है | नया उपयोगकर्ता होने पर पहले पंजीकरण करना है |
- उसके बाद Ration card Modification, Member Addition या Add New Member के ऑप्शन पर क्लिक करना है | इसी ऑप्शन के माध्यम से नए सदस्य का नाम जोड़ा जाता है |
- अब आवेदन फॉर्म में नए सदस्य की जानकारी दर्ज करना है जैसे की – नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, परिवार के मुखिया से संबंध |
- अब मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है | दस्तावेज शसि प्रारूप और निर्धारित आकर में होने चाहिए |
- आवेदन जमा करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को सही से जांच लेना है | किसी भी प्रकार की गलती होने पर आवेदन स्वीकार नहीं होगा |
- सभी जानकारी सही होने पर फ़ाइनल सबमिट पर क्लिक करना है | सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने के बाद आपको एप्लीकेशन नंबर या Acknowledgement Number प्राप्त होगा | इसे आपको सुरक्षित रखना है |
- आवेदन जमा होने के बाद उसी पोर्टल पर एप्लीकेशन स्टेटस या ट्रैक एप्लीकेशन के ऑप्शन में जाकर आवेदन संख्या दर्ज करना है | उसके बाद आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते है |
- विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाता है, सत्यापन पूरा होने के बाद आपका नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने राशन कार्ड में अपना नाम जोड़ सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |