Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे आपको अपनी जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है इसलिए अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में लिंक करना बहुत जरुरी है | अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने शहर / राज्य का नाम चयन करके Proceed to book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नया पेज खुलेगा जहां पर आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी को दर्ज करना है और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज कर ओटीपी सत्यापित करना है |
- ओटीपी सत्यापित होने के बाद Aadhar Card Updatation फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब इसमें मांगी गई सभी जरुरी को दर्ज करना है और उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन करना है और उसके बाद प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- उसके बाद आपको Save and Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद जिस तिथि का आप अपॉइंटमेंट बुक करना चाहते है उस तिथि का चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है |
- उसके बाद जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करके ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना है |
- शुल्क भुगतान होने के बाद अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है |
- अब इस स्लिप के साथ अपने नजदीकी जिस आधार केंद्र का चयन किए है उस केंद्र पर जाकर आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से सरकार के द्वारा जारी बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी हो सकेगी |
- सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धन राशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आप पैन कार्ड आधार ई केवाईसी के माध्यम से बना सकेंगे |
- आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत सी योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी कर सकेंगे |
- अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप इन योजनाओं में ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरा नहीं कर सकेंगे जिससे आपको योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से व्यक्ति को सभी प्रकार की सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाएगी |
- आधार से संबंधी सेवा को आसान एवं बेहतर बनाने के लिए मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |