Aadhar Card Se Bank Balance Check : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?

Aadhar Card Se Bank Balance Check |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी जानते है की आधार कार्ड आज के समय में कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चूका है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता है | ऐसा कोई कार्य नहीं है जिसमे आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं पड़ती है

ठीक उसी प्रकार अगर आप आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योकि अब आप अपने आधार कार्ड से अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card बैंक बैलेंस चेक

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  3. बैंक खाता जिसमे आधार कार्ड लिंक हो
  4. बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए फिंगरप्रिंट

बैंक बैलेंस चेक करने के लिए पात्रता 

  1. आपका बैंक खाता सक्रीय होना चाहिए और आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए |
  2. बैंक में आपका मोबाइल नंबर / अन्य विवरण अपडेट होना बेहतर है |
  3. AePS के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन उपलब्ध होने चाहिए |
  4. जिस बैंक खाते का बैलेंस देखना है वह AePS सुविधा में समर्थित होना चाहिए |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ?

आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसमे आपका नाम, जन्मतिथि, फोटो, पता, लिंग आदि होता है और उन्हें शारीरिक विशेषताओं जैसे अंगूठे और उंगलियों के निशान और आंख की पुतली से जोड़ा जाता है | सरकारी और निजी कार्यो में इसे ज्यादातर वैद्य पहचान प्रमाण और पता प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है | बैंक खाता खोलते समय या बाद में जब आप अपने बैंक खाते में अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करते है तो बैंक खाते से सम्बंधित सभी विवरण आपके आधार विवरण के साथ जुड़ जाते है जिससे आप अपने आधार नंबर के मदद से कभी भी अपने बैंक खाते सा पैसा चेक कर सकते है |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन से *99*99*1# डायल करना होगा |
  2. दिखाए गए दिशानिर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना है और आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है |
  3. उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड नंबर को फिर से वेरिफाई करना होगा और अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा |
  4. उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर आपको एक मैसेज दिखाई जाएगी जिसमे आपके बैंक खाते में मौजूदा बैलेंस शामिल होगा |

बैंक मित्र के मदद से बैंक बैलेंस चेक करें ? 

अगर आपको ऊपर बताए गए जानकारी से बैंक बैलेंस चेक करने में परेशानी होती है तो आप अपने नजदीकी के किसी भी बैंक मित्र केंद्र पर जाकर अपने खाते का पैसा चेक कर सकते है जिसके लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना है –

  1. बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना है जहां पर आपको अपना 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
  2. उसके बाद आपसे फिंगर का निशान लिया जाएगा और आपके बैंक खाते में कितनी राशि है उसकी जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |