PM Awas Yojana List Check Kare : पीएम आवास योजना लिस्ट चेक करें ?

PM Awas Yojana List Check Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कैसे करें | दोस्तों ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए सरकार के द्वारा एक बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है | सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना लिस्ट की प्रकाशित कर दी गई है | इस लिस्ट में अगर आपका नाम होगा तो सरकार के द्वारा घर बनाने के लिए 120000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

PM Awas योजना लिस्ट चेक

पीएम आवास योजना लिस्ट चेक करने के लिए दस्तावेज 

पीएम आवास योजना लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आमतौर पर कोई दस्तावेज अपलोड करने की जरुरत नहीं होती है | ऑनलाइन जानकारी देखने के लिए ये विवरण काम आ सकते है |

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. गांव का नाम
  4. रजिस्ट्रेशन / लाभार्थी आईडी 

पीएम आवास योजना के लिए पात्रता 

  1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए |
  2. ग्रामीण क्षेत्र में PMAY-G के लिए परिवार का चयन सरकार के निर्धारित सर्वे / मानदंडों के आधार पर होता है |
  3. आवेदक की आर्थिक और सामाजिक स्थिति योजना के निर्धारित श्रेणी में होनी चाहिए |
  4. परिवार के पास पहले से पक्का घर नहीं होना चाहिए योजना के लागु नियमो के अनुसार |
  5. शहरी क्षेत्र में PMAY-U के लिए आय, वर्ग और अन्य निर्धारित शर्ते लागु होती है |

पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कैसे करें ? 

अगर आप पीएम आवास योजना लिस्ट में नाम चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. पीएम आवास योजना लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको Awaassoft पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही विभिन्न प्रकार की सभी रिपोर्ट देखने को मिलेगा जिसमे से आपको अंतिम H.Social Audit Reports के ऑप्शन के ठीक नीचे Beneficiary Details For Verification के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने राज्य का नाम, जिला का नाम, ब्लॉक तथा अंचल का नाम एवं पंचायत का नाम योजना के नाम और वर्ष चयन करना होगा |
  5. उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  6. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही नई लिस्ट खुल कर आ जाएगी जिसमे आपको अपने नाम की जानकारी जांच करना है |
  7. इस लिस्ट में नाम होने के बाद आपको आवास बनाने के लिए 120000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी |

website

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से पीएम आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

वेबसाइट लिंक – pmawas list