Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक स्वास्थ्य योजना है जिसका उदेश्य गरीब और पात्र परिवारों को फ्री इलाज की सुविधा प्रदान करना है | इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है | आयुष्मान कार्ड के मदद से अपने पहचान सत्यापित करके आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है | अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

Aadhar Card Se आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड का उद्देश्य क्या है ? 

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा यह योजना चलाया गया था | इस योजना के तहत सरकार का यह उद्देश्य है की कोई भी गरीब परिवार अपने स्वास्थय के कारण किसी भी तरह की परेशानी न हो | गरीब परिवार को अपने स्वास्थ्य के लिए कोई भी पैसे नहीं होते और कभी कभी ऐसे भी समय आ जाते है जो उनके पास कोई भी पैसा न हो लेकिन उनके परिवार गरीबी से एवं बीमारी से जूझ रहे हो और बीमारी का इलाज करने के लिए उनके पास नहीं होते है | आयुष्मान कार्ड बनवाकर फ्री में 5 लाख तक का इलाज करवा सकते है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

अगर आप अपने आधार  कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आयुष्मान भारत योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Yourself and Search Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  3. उसके बाद खुद का बनाने के लिए सेल्फ और अगर आप साइबर कैफे वाले है तो आप ऑपरेटर के रूप में सिलेक्ट कर सकते है |
  4. क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को सही से भर लेना होगा जैसे की राज्य का नाम, जिला का नाम, ब्लॉक, ग्राम, पंचायत, मोबाइल नंबर इत्यादि |
  5. सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  6. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका लॉगिन आईडी और पासवर्ड बन जाएगा और अब आपको लॉगिन कर लेना होगा |
  7. उसके बाद डैशबोर्ड पर PMJAY-SECC>Search by VII/Town के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  8. अब आपको SECC Beneficiaries डिटेल भरना होगा जिसमे की राज्य का नाम, जिला का नाम, ब्लॉक और पंचायत का नाम भरना होगा |
  9. सभी जानकारी भरने के बाद आपको आयुष्मान भारत योजना लिस्ट देखने को मिल जाएगा और अब इस लिस्ट में आपको अपना नाम चेक कर लेना है |
  10. उसके बाद आपको आधार ओटीपी या फिंगर प्रिंट या फेस दिखाकर अन्य कई माध्यम से आपको अपना आधार ई केवाईसी कर लेना है और नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर देना है |
  11. अब आपका सफलतापूर्वक आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
  12. उसके बाद कुछ दिनों में खुद से आयुष्मान कार्ड अपना डाउनलोड कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक फ्री इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |