PNB Bank Se Personal Loan Kaise Len : पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?

PNB Bank Se Personal Loan Kaise Len | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों देश के जाने माने सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा अपने खाता धारको को बिना किसी गारंटी के पर्सनल लोन मिलने की सुविधा शुरू कर दी गई है | अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के खाता धारक है तथा बैंक के साथ आपकी लेनदेन अच्छी है तो आप बहुत ही आसानी से पीएनबी बैंक पर्सनल लोन अधिकतम 10 लाख तक का ले सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

PNB Bank पर्सनल लोन

पीएनबी बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

पंजाब नेशनल बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए आवेदकों को जरुरी दस्तावीज़ की जरुरत होगी नीचे बताए गए यह सभी दस्तावेज पूरा करके आसानी से लोन ले सकते है जो की, इस प्रकार से है

  1. पैन कार्ड
  2. आधार कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. बैंक स्टेटमेंट
  5. सैलरी स्लिप
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

पीएनबी बैंक से लोन लेने के लिए योग्यता 

  1. पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन लेने वाला आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
  2. आवेदक सरकारी कर्मचारी या बैंक के शर्तो के अनुसरा पात्र निजी संस्थान का स्थायी कर्मचारी होना चाहिए |
  3. आवेदक की आय इतनी होनी चाहिए की वह लोन की ईएमआई समय पर चूका सके और सैलरी पीएनबी खाते में आनी चाहिए या बैंक की निर्धारित चेक ऑफ सुविधा उपलबध होनी चाहिए |

पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

अगर आप पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर को ओपन करना है वहां से PNB ONE एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको इस पीएनबी वन एप्लीकेशन को ओपन करना है और More के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  3. उसके बाद आपको Pre Approved Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. अब अपना प्रे अप्रूव्ड पर्सनल लोन जानने के लिए पंजाब नेशनल बैंक का खाता संख्या या अपना आधार नंबर या पंजाब नेशनल बैंक में जो मोबाइल नंबर लिंक है वह दर्ज करना है और Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  6. क्लिक करने के बाद आपके सामने लोन एलिजिबल लोन अमाउंट देखने को मिल जाएगा और आपको अपने अनुसार लोन राशि का चयन करना है |
  7. लोन राशि चयन करने के बाद अंत में अपने आधार नंबर के मदद से ई केवाईसी पूरा करना होगा |
  8. सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  9. जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपका सफलतापूर्वक पीएनबी पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पंजाब नेशनल बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष –

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे पंजाब नेशनल बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |