PM Kisan Yojana Payment Status Check : पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें ?

PM Kisan Yojana Payment Status Check |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें | दोस्तों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार के द्वारा किसानो के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है | इस योजना के तहत पात्र किसानो को हर साल 6 हजार की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है | पीएम किसान पेमेंट स्टेटस के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन पता कर सकते है की उनके बैंक खाते में क़िस्त का पैसा आया है की नहीं | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

PM Kisan Yojana पेमेंट स्टेटस चेक

पीएम किसान योजना पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए दस्तावेज 

पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए किसानो को कुछ जरुरी जानकारी की आवश्यकता होती है | इसके मदद से वे अपने क़िस्त और भुगतान की स्थिति आसानी से देख सकते है |

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. बैंक खाता विवरण
  5. इंटरनेट सुविधा

पीएम किसान योजना पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें ? 

अगर आप पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में पीएम किसान योजना का आधिकारिक वेबसाइट खोलना है |
  2. वेबसाइट के होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाकर Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद अपना पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा |
  4. अब स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा कोड को सही से दर्ज करना है |
  5. उसके बाद आपको Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है | जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा |
  6. अब आपको उस ओटीपी को निर्धारित बॉक्स में भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा |
  7. उसके बाद आपके स्क्रीन पर योजना से जुडी जानकारी खुल जाएगी | यहां पर आप अपने क़िस्त का स्टेटस, भुगतान की तारीख और पेमेंट से संबंधित जानकारी आसानी से देख सकते है |

इस प्रकार किसान बिना किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए घर बैठे पीएम किसान योजना की क़िस्त का पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते है |

पीएम किसान योजना का लाभ 

  1. किसानो को हर साल 6 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है | योजना की राशि 2 हजार की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है |
  2. किसान इस पैसे का उपयोग बीज, खाद और खेती से जुडी जरूरतों को पूरा करने में कर सकते है |
  3. योजना का लाभ लेने के लिए किसी बिचौलिए की जरुरत नहीं होती | किसान घर बैठे अपने क़िस्त और पेमेंट स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते है

निष्कर्ष –

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |