SBI Bank Account Open Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों एसबीआई भारत का एक मुख्य सरकारी बैंक है जिसमे कोई भी पात्र व्यक्ति अपना बचत खाता आसानी से खुलवा सकते है | इस बैंक में आप ऑनलाइन योनो एसबीआई ऐप के माध्यम से या नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अकाउंट खोल सकते है | खाता खोलने के बाद आप पैसे जमा करने, निकालने, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने और एटीएम, यूपीआई जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

एसबीआई बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज फोटो
एसबीआई बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप एसबीआई बैंक में अपना खाता ऑनलाइन खोलना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से SBI YONO लिखकर सर्च करना है और आपको इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एसबीआई योनो एप्लीकेशन को ओपन करना है |
- ओपन करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन दिखने को मिलेगा जिसमे से आपको New To SBI के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, अब आपको Open Seving Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको Without Branch Visit के ऑप्शन पर क्लिक करना है और क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- अब सभी जानकारी को पढ़कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- उसके बाद आपके सामने एक नया ऑप्शन खुलेगा जहां पर आपको खाता खोलने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म देखने को मिलेगा |
- अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से भर लेना है और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है |
- अब आपको अपने आधार ओटीपी के माध्यम से इस आवेदन फॉर्म को कंप्लीट कर लेना है |
- फॉर्म पूरी तरह कंप्लीट होने के बाद अंत में आपको वीडियो केवाईसी के माध्यम से सभी दस्तावेज को वेरिफिकेशन करवा लेना है |
- उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन पर मैसेज के माध्यम से खाता पूर्ण रूप से ओपन होने का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई बैंक में अपना खाता खोल सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एसबीआई बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से एसबीआई बैंक में अपना खाता खोल सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |