Aadhar Card Me Mobile Number Link : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link | 

हेलो दोस्तों मई आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आज के डिजिटल युग में किसी भी तरीके का फॉर्म भरते है या फिर सुधार करते है  तो सीएससी सेंटर ( प्रज्ञा केंद्र जाना पड़ता है ) जबकि हम घर बैठे ही अपने मोबाइल फ़ोन से वही काम करते है तो हमारे आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत ही जरुरी होता है |

अगर हमारे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं होता है तो हम किसी भी तरीके का फॉर्म या सुधार नहीं कर पाते है लेकिन अब इसका सॉल्यूशन मिल गया है | आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको आज के इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

दोस्तों आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना एक सरल प्रक्रिया है जिसके लिए आपको आधार सेवा सेंटर में जाना होता है इसके लिए आपको नीचे दिए ऐ सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा |
  2. आधार सेंटर पर आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड और उस मोबाइल नंबर को ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड के साथ लिंक करना चाहते है |
  3. आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट/ एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा आपको इस फॉर्म को सही से भरना होगा और उसमे आपको अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
  4. उसके बाद आपको उस फॉर्म को जमा कर देना होगा और फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
  6. फ़ीस का भुगतान एवं सत्यापन करने के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा | उसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है और लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक एसएमएस मिल जाएगा |

इस प्रकार से आप आसानी से आधार सेवा सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को हम आपको पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |