Aadhar Card Se Mobile Number Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों वर्तमान समय में देश के हर नागरिक के पास अपना आधार कार्ड है | आधार कार्ड आपके पहचान साबित करने का प्रमाण पत्र भी है और देश के नागरिकता की पहचान भी है | आधार कार्ड के मदद से नागरिको को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है | इसलिए केंद्र सरकार के द्वारा देश की जनता को आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है |
यह इसलिए भी जरुरी हो गया है क्योकि नागरिको की सारी जानकारी अब आधार कार्ड में उपलब्ध होती है इससे देश की जनता सीधे तौर पर सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आपका भी आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है और आप लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको आज के इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड का लाभ
- आधार कार्ड को फोटो युक्त पहचान पत्र के तौर पर उपयोग कर सकते है |
- आधार कार्ड में 12 यूनिक संख्या रहता है जिसके कारण आधार कार्ड का डुप्लीकेट नहीं होता है और इसमें सभी उंगली के अंगूठा का निशान रहता है जिसके कारण आप कही पर भी उसका उपयोग कर सकते है |
- अगर आपके पास आधार कार्ड होता है तो आप अपने बैंक खाते से पैसा आसानी से निकल सकते है | आप आधार कार्ड के मदद से बहुत सारे सरकारी कार्ड और योजना का लाभ ले सकते है |
- आधार कार्ड को आप अपना पता और जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर उपयोग कर सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड से अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसकी Official Website के होम पेज पर जाना होगा |
- ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में ही Book an Appointment का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- अब आपको इस पेज पर आने के बाद अपने शहर का चयन करना होगा और Proceed To Book Appointment के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का फॉर्म खुलेगा जिसे आपको सही से भरना होगा |
- अब अपॉइंटमेंट को बुक करने के लिए आपको अपनी सुविधानुसार दिन व समय का चयन करना होगा और उसके बाद आपको 50 रुपये का आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने इस आवेदन फॉर्म को सबमिट करके इसकी रसीद लेकर निर्धारित दिन व समय पर अपने चयनित आधार केंद्र पर जाना होगा |
इस प्रकार से आप सभी आधार कार्ड धारक आसानी से अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया को हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |