Aadhar Card Se Mobile Number Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों डिजिटल युग में आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना आवश्यक है | यह प्रक्रिया न केवल आपकी पहचान की सुरक्षा में मदद करता है बल्कि सरकारी सेवाओं एवं वित्तीय लेन देन को भी आसान बनाती है | इसलिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना जरुरी है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में ही आपको Book an Appointment का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहा पर आपको सबसे पहले अपने शहर/ राज्य का नाम चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको Proceed To Book Appointment का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- उसके बाद आपको यहां पर अपने मोबाइल नंबर या फ़ी ईमेल आईडी आदि को दर्ज करना होगा और Send OTP के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा, आपको उस प्राप्त ओटीपी को दर्ज करने के बाद Aadhar Card Updatation Form खुल जाएगा जिसमे आप बहुत साड़ी चीजों को अपडेट कर सकते है |
- अब यहां पर आप अपने जिस मोबाइल नंबर को अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है आपको उस मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आप जिस दिन अपने नजदीकी के आधार सेवा केंद्र पर जाना चाहते है उसके लिए आपको पहले ही एक Slot Book करना होगा |
- आपको आधार कार्ड में किसी भी अपडेट के लिए 50 रूपए का शुल्क ऑनलाइन पेमेंट करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- जिसके बाद आपको इसकी रसीद प्राप्त होगी जिसका प्रिंट आउट प्राप्त करके आपको इसे अपने साथ आधार सेवा केंद्र पर ले जाना होगा |
इस प्रकार से आप सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे ही अपने – अपने आधार कार्ड से अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेण्टर का पता आप यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
- आपको अपने साथ में अपने आधार कार्ड और उस मोबाइल नंबर को लेना जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- उसके बाद आपको आधार सेंटर पर एक आधार अपडेट/ एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो आपको इस फॉर्म को सही से भरना होगा एवं उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा | यह आपकी पहचान की पुष्टि क लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा | फ़ीस भुगतान एवं सत्यापन करने के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा |
- उसके बाद आपको एक रसीद मिलेगा जिसमे अपडेट की जानकारी होगी | आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है | लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक एसएमएस मिलेगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को आपको पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा तो इसे शेयर कीजिएगा |