Ayushman Card Kaise Banaye : आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Ayushman Card Kaise Banaye | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों देश के नागरिको को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान भारत योजना यानि की प्रधानमंत्री जन – आरोग्य योजना चलाई जा रही है | इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारको को 5 लाख रूपए तक की फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती है |

अब इस योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गो को भी 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज इलाज की सुविधा मिलेगी अच्छी बात यह है की बुजुर्ग की आर्थिक स्थिति कैसी भी हो वे इस योजना का लाभ उठा सकते है केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिको वाले लगभग साढ़े 4 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह फैसला किया है | इस योजना का लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड होना जरुरी है | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सके और इसका लाभ उठा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Ayushman Card आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड 
  2. राशन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो
  4. परिवार की जानकारी

आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

दोस्तों अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा |
  2. अधिकारीक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Beneficiary के ऑप्शन को चुनकर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद Auth Mode चुनकर ओटीपी और कैप्चा कोड को डालकर Login करना होगा |
  3. लॉगिन करने के बाद आपको Scheme, State, Sub – Scheme, District और Search By के ऑप्शन को चुनना होगा यहां पर हमने आधार चुना है तो आधार संख्या को दर्ज करके सर्च के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपके सामने आपके परिवार के सभी सदस्यों की सूचि यानि की आयुष्मान कार्ड लिस्ट आ जाएगी जिसमे आपको सभी जानकारी मिलेगी |
  5. परिवार के जिस भी सदस्य का आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है आपको उसका कार्ड स्टेटस चेक करना होगा और E KYC के आइकन पर क्लिक करना होगा |
  6. अब यहां पर आपको आधार ऑथेंटिकेशन करना होगा, आधार और मोबाइल ओटीपी को दर्ज करके Authenticate करना होगा |
  7. आप अपने जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाने जा रहे है उसकी जानकारी और Matching Score आपके सामने आ जाएगा और अब यहां पर आपको मोबाइल और सदस्य की जानकारी को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  8. उसके बाद आपके स्क्रीन पर eKYC Completed ऐसा मैसेज आएगा | उसके बाद आपको कुछ दिनों के बाद फिर से अपना कार्ड स्टेटस चेक करना होगा Approved होने के बाद आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे |

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगो को जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवा सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |