Aadhar Card Se Mobile Number Link 2025 : आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Se Mobile Number Link 2025 |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी को पता होगा की भारत के नागरिको के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज में से एक माना जाता है क्योकि आज के समय में आधार कार्ड के बिना किसी भी प्रकार का काम संभव नहीं है | ऐसे में आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरुरी है अगर आपके भी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप किसी भी प्रकार के सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के बाद आप सरकारी योजना जैसे लाभ ले सकते है | ऐसे में अगर आप भी अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड क्या है ? 

आधार कार्ड एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो हर एक व्यक्ति की पहचान को दर्शाता है | आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, पता, फोटो, फिंगरप्रिंट इत्यादि जैसे जानकारियां होती है | आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम आसान नहीं है यहां तक की सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी हमें आधार कार्ड देना होता है तो इससे आप अंदाजा लगा सकते है की आधार कार्ड कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज है |

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में ही आपको Book an Appointment का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, उस पेज पर आने के बाद आपको Proceed To Book An Appointment का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  4. क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक पेज खुलेगा, अब उस पेज पर आने के बाद आपको अपना चालू मोबाइल नंबर लिखना होगा और उसी मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी सत्यापन करना होगा |
  5. ओटीपी सत्यापन करने के बाद आपके सामने एक एक नया पेज खुलेगा, अब इस पेज पर आपको Update Aadhar के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको वह मोबाइल नंबर व जानकारी दर्ज करनी होगी जिसे आप अपडेट करना चाहते है |
  7. उसके बाद यहां पर आपको Mobile Number का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  8. उसके बाद यहां पर आपको प्री-व्यू  के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा –
  9. अब यहां पर आपको Download Receipt के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके सामने इसकी रसीद खुल जाएगी |
  10. अब आपको इस रसीद का प्रिंट ले लेना होगा और अपने चयनित तिथि व दिन पर आपको अपने चयनित आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा और आगे की कार्यवाही को करना होगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने – अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |