Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा जिससे की आपको कोई समस्या न हो इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सके और इसका लाभ उठा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य भारत के गरीब और पिछड़े परिवारों को स्वास्थ्य बिमा प्रदान करना है | इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए आपको 5 लाख रूपए तक का वित्तीय सुरक्षा कवच मिलता है | आयुष्मान कार्ड का मुख्य दस्तावेज है जो आपको स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ लेने का अधिकार प्रदान करता है | अब इस कार्ड को बनाने के लिए लम्बी प्रक्रिया से गुजरने की बजाए आप अपने आधार कार्ड और कुछ अन्य दस्तावेजों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो आप सभी को बता दें की इसमें कुछ दस्तावेजों की जरुरत होगी जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. ईमेल आईडी
  4. मोबाइल नंबर

उपरोक्त यह सभी दस्तावेज की जरुरत होगी जब आप अपना अयुशमन कार्ड के लिए आवेदन करेंगे तो तभी आप इसका लाभ प्राप्त कर पाएंगे |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
  2. उसके बाद आपको लॉगिन सेक्शन में Beneficiary का ऑप्शन मिलेगा तो उस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा
  3. Aadhar Based OTP Verification करने के बाद आपके सामने इसका डैशबोर्ड खुल जाएगा |
  4. अब यहां पर आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
  5. उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा और फिर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड और कार्ड में जुड़े परिवार के सदस्यों की जानकारी देखने को मिलेगा |
  7. अब आपको यहां पर एक्शन के नीचे ही केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  8. क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा तो अब यहां पर आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
  9. अब आपको अपना लाइव फोटो लेना होगा और उसके बाद आपको ओटीपी वैलिडेशन करना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  10. उसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा जिससे आपको कुछ घंटे के बाद प्रिंट कर लेना होगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बन सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |