Ayushman Card Aadhar Card Se Kaise Banaye : आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से कैसे बनाये ?

Ayushman Card Aadhar Card Se Kaise Banaye | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से कैसे बनाये | आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा ताकि आप आसानी से ऑनलाइन जाकर अपना – अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सके और इसका लाभ प्राप्त कर सके | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Ayushman Card आधार कार्ड से

आयुष्मान कार्ड का उद्देश्य क्या है ? 

आयुष्मान कार्ड के तहत देश के पात्र नागरिको को सरकार के द्वारा 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बिमा मिलता है | यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के लिए बनाई गई है ताकि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सके | आयुष्मान कार्ड का उपयोग सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज के लिए किया जा सकता है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज

अब आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है | पहले जहां केवल लिस्ट में शामिल लोगो के कार्ड बनते थे अब सरकार ने इसे और अधिक लचीला बना दिया है | आर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो भी आप आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है |

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा और वह पर आपको Ayushman App को सर्च करना होगा जिसके बाद आपको यह ऐप मिल जाएगा |
  2. उसके बाद आपको इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा | इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा |
  3. अब आपको यहां पर Login Section में ही Beneficiary का ऑप्शन मिलेगा जिसे पर आपको क्लिक करना होगा |
  4. क्लिक करने के बाद आपको Aadhar Besed OTP Verification करना होगा और उसके बाद आपके सामने इसक एक डैशबोर्ड खुल जाएगा जो की, इस प्रकार का होगा –
  5. उसके बाद आपको यहां पर मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
  6. उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  7. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कार्ड और कार्ड में जुड़े परिवार के सदस्यों की जानकारी देखने को  मिलेगी जो की, इस प्रकार की होगी – 
  8. उसके बाद यहां पर आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  9. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको राशन कार्ड के सभी सदस्यों की जानकारी देखने को मिलेगी जिसका आपको आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके आगे ही Action के नीचे E KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना होगा |
  10. ई केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा जहा पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म मिल जाएगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा |
  11. अब आपको यहां पर Live Photo leni होगी और उसके बाद आपको OTP Validaion करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा | 
  12. जिसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा जिसे आप प्रिंट कर सकते है |

इस प्रकार से आप आसानी से सभी स्टेप्स को फॉलो करके अपने – अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को सहेयर जरूर कीजिएगा |