Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आज के डिजिटल युग में किसी भी तरीके का फॉर्म भरते या फिर सुधार करते है तो सीएससी सेंटर या प्रज्ञा केंद्र जाना पड़ता है | जबकि हम अपने घर बैठे ही अपने मोबाइल से वही काम करते है तो हमारे आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक करना बहुत ही जरुरी होता है |
अगर हमारे आधार कार्ड के साथ हमरा मोबाइल नंबर लिंक नहीं होता है तो हम किसी भी तरीके का फॉर्म या सुधार नहीं कर पाते है लेकिन अब इसका सॉल्यूशन मिल गया है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सके और इसका लाभ उठा सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक सबसे पहले आपको इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न प्रकार की सेवाएं आ जाएगी जिसमे आपको Aadhar Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी जाने वाली सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, पता आदि | सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन कर लेना होगा |
- उसके बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो की आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार से आप आसानी से अपने घर बैठे ही ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
- आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड और उस मोबाइल नंबर को ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड में लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आने के बाद आपको एक आधार अपडेट/एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा | आपको इस फॉर्म को सही से भरना होगा एवं उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
- फ़ीस भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा | आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है | लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक एसएमएस मिलेगा |
इस प्रकार से आप आसानी से आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |