Aadhar Card Se Balance Check Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों अगर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बार – बार शाखा में जाना पड़ता है तो अब कही जाने की जरुरत नहीं है क्योकि अब अपने आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है |
इस सुविधा के मदद से घर बैठे केवल आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | ज्यादातर लोग नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग नहीं करते है और कितनो के पास एटीएम कार्ड भी नहीं रहता है | इसलिए वह ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं प्राप्त कर पते है लेकिन अब आधार नंबर से बैंक बैलेंस सरलता से चेक किया जा सकता है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ?
आपको बता दें की आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसमे आपके 12 अंको का आधार नंबर, आपका नाम, पता, लिंग, फोटो, जनतिथि आदि होता है और उन्हें शारीरिक विशेषताओं जैसे अंगूठे और उंगलियों के निशान और आंख की पुतली से जोड़ा जाता है | सरकारी और निजी कार्यो में इसे ज्यादातर पता प्रमाण पत्र और पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है | बैंक खाता खोलते समय या बाद में जब आप अपने बैंक खाते में अपने आधार कार्ड नंबर को दर्ज करते है तो बैंक खाता से सम्बंधित सभी विवरण आपके आधार विवरण के साथ जुड़ जाते है | जिससे आप अपने बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल से *99*99*1# डायल करना होगा |
- दिखाए गए दिशानिर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार नंबर को फिर से वेरिफाई करना होगा और अपने आधार नंबर द्वारा दर्ज करना होगा |
- मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर आपको एक मैसेज दिखाई जाएगी जिसमे आपके बैंक खाते में मौजूदा बैलेंस शामिल होगा |
बैंक मित्र के मदद से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है ?
अगर आपको ऊपर बताए गए तरीके से बैंक बैलेंस चेक करने में परेशानी होती है तो आप अपने नजदीकी के किसी भी बैंक मित्र केंद्र पर जाकर अपने खाते का पैसा चेक करा सकते है जिसके लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना होगा जहां पर आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
- उसके बाद आपसे आपके फिंगर का निशान लिया जाएगा |
- अब आपके बैंक खाते में कितनी राशि है उसकी जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |